[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप यादव ने एक और सहयोगी के साथ की मारपीट, कपड़े भी उतरवाए? जानिये क्या है मामला

Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप यादव ने एक और सहयोगी के साथ की मारपीट, कपड़े भी उतरवाए? जानिये क्या है मामला

0
Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप यादव ने एक और सहयोगी के साथ की मारपीट, कपड़े भी उतरवाए? जानिये क्या है मामला
तेज प्रताप यादव पर उनके सहयोगी सौरभ ने लगाया आरोप

Tej Pratap Yadav: जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के सुप्रीमो तेज प्रताप यादव के सहयोगी सौरभ उर्फ अविनाश ने उनके साथ मारपीट का आरोप लगाया. सोशल मीडिया पर उनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा, जिसमें वह तेज प्रताप यादव के आवास पर मारपीट का आरोप लगा रहे हैं. इसके साथ ही सौरभ का कहना है कि उनका आपत्तिजनक वीडियो भी बनाया गया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर किया गया.

सौरभ ने खुद बताई पूरी घटना

वायरल वीडियो को लेकर जब सौरभ उर्फ अविनाश से बातचीत की गई तो उन्होंने पूरी घटना के बारे में बताया. सौरभ का कहना है कि तेज प्रताप यादव उन पर चुनाव में गड़बड़ी करने का आरोप लगा रहे हैं. लेकिन सौरभ का कहना है कि उन्होंने कोई गलत काम नहीं किया है. सौरभ ने पूरे मामले के बारे में कहा कि खान सर के भाई की रिसेप्शन पार्टी में वह तेज प्रताप यादव के साथ गये थे.

तेज प्रताप यादव के आवास पर हुई मारपीट

आगे उन्होंने आरोप लगाते हुए बताया कि पार्टी में ही उनसे उनका फोन ले लिया गया. इसके बाद तेज प्रताप यादव के आवास पर आकर फोन लेने की बात कही. जिसके बाद वह अपना फोन लेने के लिये तेज प्रताप यादव के आवास पर पहुंचे. जहां सौरभ के साथ जमकर मारपीट की गई. तेज प्रताप यादव ने सौरभ से चुनाव में गड़बड़ी की बात कही. हालांकि, इस आरोप को सौरभ की तरफ से नकारा गया.

सौरभ ने आपत्तिजनक वीडियो बनाने का भी लगाया आरोप

सौरभ की तरफ से यह भी आरोप लगाया गया कि मारपीट के बाद उनका आपत्तिजनक वीडियो भी बनाया गया है. इसके साथ ही उस वीडियो को सोशल मीडिया पर डाला गया. इस तरह से यह बड़ा आरोप सौरभ उर्फ अविनाश की तरफ से लगाया गया है. लेकिन, इस मामले में तेज प्रताप यादव की तरफ से अब तक कोई भी प्रतिक्रिया नहीं आई है. फिलहाल, यह पूरा मामला जांच का विषय है.

Also Read: Indigo Crisis: पटना से इंडिगो की 9, 10 और 11 दिसंबर को ये सभी फ्लाइटें रहेंगी कैंसिल, जानिये कब तक होगा सब कुछ ठीक

Previous article बिहार का टॉप बीटेक कॉलेज, Microsoft से Amazon जैसी कंपनी का बना फेवरेट
Next article Flipkart Buy Buy Sale: Oppo का प्रीमियम फोन हुआ हजारों रुपए सस्ता, जबरदस्त बैटरी-डिस्प्ले ने बना दिया बेस्ट डील
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel