[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना तेजप्रताप ने खाली किया बंगला, मंत्री का आरोप- पंखा-कुर्सी से लेकर बल्ब-AC तक गायब, छत टूटी, खंडहर बन गया सरकारी आवास

तेजप्रताप ने खाली किया बंगला, मंत्री का आरोप- पंखा-कुर्सी से लेकर बल्ब-AC तक गायब, छत टूटी, खंडहर बन गया सरकारी आवास

0
तेजप्रताप ने खाली किया बंगला, मंत्री का आरोप- पंखा-कुर्सी से लेकर बल्ब-AC तक गायब, छत टूटी, खंडहर बन गया सरकारी आवास
सरकारी आवास की तस्वीर (पहले तेज प्रताप रहते थे, अब मंत्री लखेंद्र पासवान रहेंगे)

Tej Pratap Yadav: तेजप्रताप यादव ने पटना का सरकारी आवास खाली कर दिया है. उसके बाद अब यह मामला नए राजनीतिक विवाद में बदल गया है. 26 एम स्ट्रैंड रोड स्थित यह बंगला अब बिहार सरकार के मंत्री लखेंद्र पासवान को अलॉट हुआ है. लेकिन बंगले में कदम रखते ही उन्होंने जो हाल देखा, उसने कई सवाल खड़े कर दिए.

मंत्री लखेंद्र पासवान का आरोप है कि सरकारी आवास से फर्नीचर और जरूरी सामान गायब है. उन्होंने बताया कि बंगले में पंखे नहीं हैं. कुर्सियां नहीं हैं. एसी तक उखाड़ लिए गए हैं. बल्ब भी नहीं बचे हैं. यहां तक कि गेट के लैच भी टूटे हुए हैं. मंत्री का कहना है कि सरकारी आवास इस तरह खाली नहीं किया जाता. हर मंत्री और विधायक को रहने लायक घर दिया जाता है. खंडहर नहीं.

मंत्री लखेंद्र पासवान ने क्या कहा?

लखेंद्र पासवान ने कहा कि बंगले की हालत इतनी खराब है कि फिलहाल उसमें रहना संभव नहीं है. छत भी क्षतिग्रस्त है. मरम्मत कराए बिना आवास में शिफ्ट होना मुश्किल है. उन्होंने पूरे मामले की जानकारी भवन निर्माण विभाग के अधिकारियों को दे दी है और बंगले की स्थिति भी उन्हें दिखाई है.

बंगले में रखा फर्नीचर यहां किया गया है शिफ्ट

तेजप्रताप यादव ने यह सरकारी आवास खाली कर दिया है. बताया जा रहा है कि बंगले में रखा फर्नीचर और अन्य सामान अनीसाबाद रोड स्थित LR भारत के नाम से चल रहे ऑफिस में शिफ्ट किया गया है. हालांकि इस पर तेजप्रताप की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

तेजप्रताप ने इसी आवास में आयोजित किया था भोज

दिलचस्प बात यह है कि पार्टी और परिवार से अलग होने के बाद तेजप्रताप यादव ने इसी आवास में मकर संक्रांति पर दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया था. इस कार्यक्रम में उनके पिता और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, कई वरिष्ठ नेता और मंत्री शामिल हुए थे. उस दौरान लालू यादव ने कहा था कि बेटे से कोई नाराजगी नहीं है. इसके बाद तेजप्रताप की परिवार में वापसी की अटकलें तेज हो गई थीं.

तेजप्रताप यादव को यह आवास 25 नवंबर 2025 को खाली करने का नोटिस मिला था. महुआ विधानसभा सीट से चुनाव हारने के बाद भवन निर्माण विभाग ने नोटिस जारी किया था. नियमों के मुताबिक, पूर्व विधायक को एक महीने के भीतर सरकारी आवास खाली करना होता है.

Also Read: बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में घपले का शक, 6 जिलों के 15 प्राइवेट कॉलेजों की होगी जांच

Previous article Kabuli Chana Pulao Recipe: आज डिनर में बनाएं कुछ खास – नोट करें स्वाद से भरपूर काबुली चना पुलाव की आसान रेसिपी
Next article उच्च माध्यमिक विद्यालय खजुरा में प्रबंध समिति का हुआ गठन
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel