[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना इंटर-मैट्रिक की कॉपियों के मूल्यांकन के लिए शिक्षकों की डायरेक्टरी तीन तक कर सकते हैं अपडेट

इंटर-मैट्रिक की कॉपियों के मूल्यांकन के लिए शिक्षकों की डायरेक्टरी तीन तक कर सकते हैं अपडेट

0
इंटर-मैट्रिक की कॉपियों के मूल्यांकन के लिए शिक्षकों की डायरेक्टरी तीन तक कर सकते हैं अपडेट

-उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन और परीक्षा संबंधी कार्य के लिए करनी है अपडेट -बिहार बोर्ड ने निर्देशिका अपडेट करने की अंतिम तिथि बढ़ाई संवाददाता, पटना बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने राज्य के प्लस टू और माध्यमिक स्तर के स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों की ऑनलाइन डायरेक्टरी (निर्देशिका) को अपडेट करने की तिथि बढ़ा दी है. तीन फरवरी तक अब ऑनलाइन निर्देशिका अपडेट की जायेगी. प्लस टू स्तर के शिक्षण संस्थानों में शिक्षकों की निर्देशिका teachdirinter.biharboardonline.com या biharboardonline.com और माध्यमिक के लिए teach.biharboardonline.com या biharboardonline.com पर अपडेट की जायेगी. इंटर और मैट्रिक की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन और परीक्षा संबंधी अन्य गोपनीय कार्यों के लिए कार्यरत शिक्षकों की डायरेक्ट्री अपडेट की जानी है. समिति ने कहा है कि प्लस टू स्तर और माध्यमिक स्तर के शिक्षण संस्थानों में कार्यरत कुछ शिक्षकों का दूसरे विद्यालयों में स्थानांतरण किया गया है या प्रधानाध्यापक के रूप में नियुक्ति या प्रोन्नति की गयी है. इसके साथ ही कई शिक्षकों की विवरणी या तो अपलोड नहीं हुई है या विवरणी में त्रुटि है. जिसको लेकर अवधि विस्तार किया गया है. निर्देश में स्पष्ट किया गया है कि केवल मान्यता प्राप्त संस्थानों के प्रधान ही अपने स्कूल के वर्तमान में कार्यरत शिक्षकों का विवरण निर्धारित वेबसाइटों पर अपलोड या संशोधित कर सकेंगे. बोर्ड ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को भी निर्देशित किया है कि वे संबंधित संस्थान प्रधानों को यह कार्य पूर्ण करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करें. मालूम हो कि इससे पहले 27 जनवरी निर्देशिका अपडेट करने की अंतिम तिथि निर्धारित थी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel