[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना सीएम नीतीश कुमार ने सुशील मोदी को दी श्रद्धांजलि, दोनों डिप्टी सीएम सहित कई मंत्री रहे मौजूद

सीएम नीतीश कुमार ने सुशील मोदी को दी श्रद्धांजलि, दोनों डिप्टी सीएम सहित कई मंत्री रहे मौजूद

0
सीएम नीतीश कुमार ने सुशील मोदी को दी श्रद्धांजलि, दोनों डिप्टी सीएम सहित कई मंत्री रहे मौजूद
श्रद्धांजलि अर्पित करते नीतीश कुमार

Sushil Modi Jayanti: पटना में रविवार को पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी की जयंती पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एसके मेमोरियल हॉल पहुंचे. जहां उन्होंने सुशील कुमार मोदी की तस्वीर को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. इस अवसर पर कई गणमान्य व्यक्तियों ने स्वर्गीय सुशील कुमार मोदी को श्रद्धांजलि अर्पित की और याद किया. इस कार्यक्रम में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, मंत्री मंगल पांडेय सहित राज्य के वरिष्ठ नेता, समाजसेवी और बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.

Samrat
मुख्यमंत्री, दोनों डिप्टी सीएम और मंगल पांडेय

जेपी आंदोलन की माना जाता है उपज

बिहार की राजनीति में अपनी अलग पहचान बना चुके सुशील कुमार मोदी का आज 75वां जयंती है. उनका जन्म 5 जनवरी 1952 को हुआ था. उन्होंने छात्र नेता के रूप में राजनीति की ओर कदम बढ़ाया. इसलिए सुशील कुमार मोदी को जेपी आंदोलन की उपज माना जाता है. उन्होंने अपनी छात्र राजनीति की शुरुआत 1971 में की थी. जब वे पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ की 5 सदस्यीय कैबिनेट के सदस्य चुने गए थे.

Also Read: नीतीश-लालू के बाद अब सुशील मोदी के लिए भारत रत्न की मांग, पटना में कई जगह लगे पोस्टर

सुशील मोदी के राजनीतिक मार्गदर्शक थे के.एन गोविंदाचार्य

1973 में वे महामंत्री बने, जबकि उस समय लालू प्रसाद यादव अध्यक्ष और रविशंकर प्रसाद को संयुक्त सचिव चुना गया था. सुशील मोदी के राजनीतिक मार्गदर्शक के. एन गोविंदाचार्य को कहा जाता है जो भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सिद्धांतकार और संघ विचारक रहे हैं. गोविंदाचार्य ने कहा था कि सुशील मोदी की खासियत उनकी सादगी, मितव्ययिता, और अनुशासन था.

Previous article Bihar Teacher: नए साल पर स्कूल से गायब रहना पड़ा भारी, 29 शिक्षकों पर डीपीओ ने लिया एक्शन
Next article Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: सालों बाद शाहरुख खान संग काम करने को लेकर बबीता जी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- वह मेरे…
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel