[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Sugar Mill in Bihar: बिहार में बंद पड़ी चीनी मिलों के खुलेंगे भाग्य, नई भी होंगी स्थापित, उच्च स्तरीय समिति की हुई बैठक, मांगी ये रिपोर्ट

Sugar Mill in Bihar: बिहार में बंद पड़ी चीनी मिलों के खुलेंगे भाग्य, नई भी होंगी स्थापित, उच्च स्तरीय समिति की हुई बैठक, मांगी ये रिपोर्ट

0
Sugar Mill in Bihar: बिहार में बंद पड़ी चीनी मिलों के खुलेंगे भाग्य, नई भी होंगी स्थापित, उच्च स्तरीय समिति की हुई बैठक, मांगी ये रिपोर्ट
रीगा शुगर मिल

Sugar Mill in Bihar: बिहार में नई सरकार बनने के बाद चीनी मिलों को लेकर बड़े फैसले लिये जा रहे हैं. ऐसे में अब बिहार में पहले से बंद पड़ी चीनी मिलों और इसके साथ ही नई चीनी मिलें खुलने वाली है. चीनी मिलों को खोलने को लेकर एक रिपोर्ट मांगी गई है. इसके साथ ही सरकार की तरफ से ब्लू प्रिंट बनाए गए हैं. इस तरह से बिहार में चीनी मिलों को लेकर खास कदम उठाए जा रहे हैं.

उच्च स्तरीय समिति को सौंपी जायेगी रिपोर्ट

जानकारी के मुताबिक, पुरानी चीनी मिलों को फिर से खोलने और नई चीनी मिलों की स्थापना को लेकर जो उच्च स्तरीय समिति गठित की गई थी, उसकी बैठक हुई. बैठक में गन्ना उद्योग विभाग के प्रधान सचिव ने पूरी जानकारी दी. इस दौरान मुख्य सचिव की ओर से कहा गया कि बंद पड़ी चीनी मिलों और नई चीनी मिलों की स्थापना को लेकर जरूरी डॉक्यूमेंट्स की गहनता से अध्ययन किया जाए. इसके बाद रिपोर्ट समिति को सौंपी जायेगी.

कैबिनेट की बैठक में लिया गया था निर्णय

दरअसल, नई सरकार के गठन के बाद पहली कैबिनेट की बैठक में बंद पड़ी चीनी मिलों को लेकर निर्णय लिया गया था. उस वक्त सीएम नीतीश कुमार ने बताया था कि राज्य में बंद पड़ी मिलों को चालू करने, निवेश बढ़ाने और गन्ना किसानों को स्थिर बाजार उपलब्ध कराने के लिए एक विस्तृत कार्य योजना बनाई गई है. इसके लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय कमिटी बनाई गई है. जो औद्योगिक परियोजनाओं की निगरानी, तेज क्रियान्वयन (Execution) और INVESTMENT को आकर्षित करने की रणनीति पर काम करेगी.

उच्च स्तरीय समिति के ये सभी हैं सदस्य

इसके साथ ही इस समिति के सदस्य कृषि विभाग, उद्योग विभाग, गन्ना उद्योग विभाग, वित्त विभाग और सहकारिता विभाग के अपर मुख्य सचिव या प्रधान सचिव या सचिव होंगे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यह भी बताया था, बिहार में पिछले कुछ वर्षों में उद्योगों के विस्तार ने गति पकड़ी है और नई सरकार इसे नेक्स्ट लेवल तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है. ऐसे में चीनी उद्योग जैसे बड़े सेक्टर को पुनर्जीवित करना सरकार की प्राथमिकता है, जिससे लाखों किसानों और स्थानीय युवाओं को सीधा लाभ मिलेगा.

Also Read: Bihar Train News: पटना और दरभंगा से दिल्ली के लिए चलेंगी चार स्पेशल ट्रेनें, देखें टाइम टेबल

Previous article Hanuman Chalisa: मंगलवार को जरूर करें हनुमान चालीसा, जानें किन इच्छाओं की होती है तुरंत पूर्ति
Next article Masoor Dal Puri Recipe: सिर्फ तड़का नहीं, इस बार ट्राई करें मसूर दाल पूरी, टेस्ट ऐसा कि बार-बार बनाएंगे 
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel