[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना मनेर में सूफी महोत्सव का आगाज, सलमान अली की प्रस्तुति ने बांधा समां, सूफियाना कलाम से झूमे श्रोता

मनेर में सूफी महोत्सव का आगाज, सलमान अली की प्रस्तुति ने बांधा समां, सूफियाना कलाम से झूमे श्रोता

0
मनेर में सूफी महोत्सव का आगाज, सलमान अली की प्रस्तुति ने बांधा समां, सूफियाना कलाम से झूमे श्रोता
सूफियाना प्रस्तुति करते सलमान अली

पटना (मनेर) से शोएब खान की रिपोर्ट
Sufi Mahotsav Maner : पटना जिले के मनेर स्थित सुप्रसिद्ध सूफी संत हजरत सुल्तानुल मखदूम शेख कमालुद्दीन अहमद याहिया मनेरी एवं मखदूम शाह दौलत मनेरी रहमतुल्लाह अलेह की दरगाह परिसर स्थित कैफेटेरिया में रविवार की शाम सूफी महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ. कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक भाई वीरेंद्र, मनेर शरीफ खानकाह के गद्दीनशी सैयद शाह तारिक एनायतुल्लाह फिरदोशी, नगर परिषद सभापति विद्याधर विनोद एवं उपसभापति शंकर कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. इसके बाद जिला प्रशासन की ओर से अतिथियों को शॉल और पौधा भेंटकर सम्मानित किया गया.

सूफी परंपरा भाईचारे और सौहार्द का संदेश देती है

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि मनेर सूफी संतों की धरती रही है और इसके विकास के लिए उन्होंने लगातार सदन में आवाज उठाई है. उन्होंने कहा कि सूफीवाद का मूल संदेश भाईचारा, प्रेम और आपसी भेदभाव को समाप्त करना है. उन्होंने कहा कि उनका भी संकल्प है कि “आपसी भेदभाव मिटाकर मनेर को आगे बढ़ाना है.” नगर परिषद सभापति विद्याधर विनोद और उपसभापति शंकर कुमार ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सूफी परंपरा की महत्ता पर प्रकाश डाला.

Whatsapp Image 2026 06 28 At 8.52.54 Pm
मनेर में सूफी महोत्सव का आगाज, सलमान अली की प्रस्तुति ने बांधा समां, सूफियाना कलाम से झूमे श्रोता 4

सलमान अली की सूफियाना प्रस्तुति ने मोहा मन

उद्घाटन के बाद आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत स्थानीय कलाकार सत्यप्रकाश गुप्ता और अमित कुमार ने सूफियाना कलाम से की. इसके बाद प्रसिद्ध गायक सलमान अली ने “अल्लाह हू… अल्लाह हू…”, “याद नबी का गुलशन महका- महका लगता है…”, “तेरे दर पर सर झुकाए बैठा हूं…” और “भर दो झोली मेरी या मोहम्मद…” जैसे लोकप्रिय सूफी कलाम प्रस्तुत कर उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी प्रस्तुति पर देर रात तक श्रोता सूफियाना रंग में डूबे रहे.

Whatsapp Image 2026 06 28 At 8.52.54 Pm 1
मनेर में सूफी महोत्सव का आगाज, सलमान अली की प्रस्तुति ने बांधा समां, सूफियाना कलाम से झूमे श्रोता 5

प्रशासनिक व जनप्रतिनिधियों की रही मौजूदगी

कार्यक्रम में एसडीओ अनिरुद्ध पांडेय, कार्यपालक पदाधिकारी सिद्धार्थ हर्षवर्धन, पार्षद तौसीफ खान, भूपेंद्र कुमार, रंजीत कुमार, अंजू देवी, पार्षद प्रतिनिधि सनोज कुमार, रणवीर कुमार, अधिवक्ता आसिफ अहमद सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और श्रद्धालु उपस्थित रहे. महोत्सव के दौरान पूरे परिसर में आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और सौहार्दपूर्ण वातावरण देखने को मिला.

इसे भी पढ़ें: किसान पिता के संघर्षों का परिणाम, बेटा SDO बन पहली बार पहुंचा घर, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया भव्य स्वागत

Previous article झारखंड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज, पहले दिन बूथों पर उमड़े बच्चे, अब घर-घर दस्तक
Next article आरा मामूली विवाद में बालू घाट के मुंशी को मारा चाकू, आरोपी गिरफ्तार
Avatar Of Nikhil Anurag
मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर पलायन कर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel