[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना इंजेक्शन व कफ सीरप के धंधेबाजों की जब्त होगी संपत्ति

इंजेक्शन व कफ सीरप के धंधेबाजों की जब्त होगी संपत्ति

0
इंजेक्शन व कफ सीरप के धंधेबाजों की जब्त होगी संपत्ति

पटना से नितिश की रिपोर्ट

पटना. पटना पुलिस की टीम ने अप्रैल व मई माह में करोड़ों कीमत की इंजेक्शन व कोडिन सिरप को बरामद करने में सफलता पायी है. पुलिस टीम ने एक दर्जन से अधिक ठिकानों पर छापेमारी कर नशीले इंजेक्शन को बरामद किया है. साथ इस धंधे को ऑपरेट करने में दवा माफिया अमित सिंह, नीरज, रवि शंकर, मंजीत कुमार, शाहबाज उर्फ राजा, संजीव, देवधर गौतम, ब्रजेश कुमार, हरेंद्र पांडेय, और मंटू सिंह का नाम सामने आ चुका है. इनमें से मंटू व ब्रजेश गिरफ्तार हो चुका है और बाकी फरार हैं. इन सभी का नाम पुलिस ने प्राथमिकी में दर्ज कर रखा है. लेकिन फरार चल रहे हैं. पुलिस टीम अब इन सभी के खिलाफ में गिरफ्तारी वारंट लेगी. इसके लिए कोर्ट में जल्द ही आवेदन दिया जायेगा. पुलिस अब इनके खिलाफ कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की ओर आगे बढ़ रही है. साथ ही इनकी संपत्ति का भी आकलन किया जा रहा है, ताकि जब्ती का प्रस्ताव भी बना कर जिला प्रशासन को भेजा जा सके.बरामद इंजेक्शन छतीसगढ़ और हिमाचल प्रदेश कापुलिस ने जो इंजेक्शन और कोडिन सिरप बरामद किया है, वह छतीसगढ़ और हिमाचल प्रदेश की कंपनी का बना हुआ है. बरामद सिरप के रैपर पर इन दो राज्यों की कंपनी का नाम दर्ज है. पुलिस ने इन दोनों राज्यों की कंपनी से संपर्क किया है और पत्राचार करके पूछा है कि उक्त बैच नंबर का इंजेक्शन व सिरप किसे दिया गया था? विदित हो कि पुलिस टीम ने 6 अप्रैल को अगमकुआं इलाके में छापेमारी की और एक व्यक्ति को 9370 इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार कर लिया था. उससे पुलिस को कुछ और जानकारी मिली और फिर 10 अप्रैल को गोपालपुर स्थित एक गोदाम से 14238 इंजेक्शन बरामद किया गया था. इसके बाद 11 अप्रैल को गुप्त सूचना पर पुलिस ने पीरबहोर इलाके से 12050 इंजेक्शन बरामद किया और दो और को गिरफ्तार कर लिया था. इसी बीच पुलिस ने 13 अप्रैल को मंटू और उसके सहयोगी विकास कुमार को पकड़ लिया. उससे जब पूछताछ हुई तो उसकी निशानदेही पर बाइपास में छापेमारी की गयी और 78 हजार इंजेक्शन बरामद किया गया था. साथ ही चित्रगुप्त नगर थाने की पुलिस ने ऑटो से दवाओं की खेप ले जाने वाले सुरेश महतो को गिरफ्तार किया था. उसकी निशानदेही पर भी लाखों रुपये की दवाओं को बरामद किया गया था. जिसका उपयोग नशा के लिए किया जाता था.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel