[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना पटना में दौड़ते-दौड़ते गिरा छात्र, अचानक मौत से स्टेडियम में मचा हड़कंप

पटना में दौड़ते-दौड़ते गिरा छात्र, अचानक मौत से स्टेडियम में मचा हड़कंप

0
पटना में दौड़ते-दौड़ते गिरा छात्र, अचानक मौत से स्टेडियम में मचा हड़कंप
Suicide (सांकेतिक तस्वीर)

Patna News: पटना में बिहार पुलिस एसआई की तैयारी कर रहे एक अभ्यर्थी की स्टेडियम में रनिंग के दौरान मौत हो गई. यह घटना चौक थाना क्षेत्र स्थित मंगल तालाब के पास मनोज कमालिया स्टेडियम की बताई जा रही है. जहां बीपीएससी और दारोगा की तैयारी कर रहे 30 वर्षीय युवक संजय कुमार रावत की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई.

किराए के कमरे में रहकर कर रहा था तैयारी

मिली जानकारी के अनुसार, मधुबनी के बरहबोरिया, थाना पंडोल के रहने वाले संजय कुमार पटना साहिब स्टेशन के पास किराए के कमरे में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे. शुक्रवार सुबह ट्रैक सूट पहनकर स्टेडियम में दौड़ने गए थे. दौड़ते समय अचानक चक्कर खाकर गिर पड़े, जिससे उनकी मौत हो गई.

Also Read: भोजपुरी फिल्म ‘करियट्ठी’ में दिखेंगी पटना की स्नेहा, रिलीज होने से पहले ही हो रही अभिनय की चर्चा

ठंड से मौत की जताई जा रही आशंका

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में ठंड से मौत की आशंका जताई जा रही है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है. मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है. मृतक के दोस्त प्रभात कुमार ने बताया कि संजय नियमित रूप से सुबह दौड़ने जाते थे और अपनी पढ़ाई को लेकर बेहद गंभीर थे. मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा. पुलिस मामले की गहन छानबीन कर रही है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Previous article मोकामा गोलीकांड: जेल भेजे गए अनंत सिंह, सरेंडर करने के बाद बोले- ‘सरकार का नियम होता है और हम…’
Next article षटतिला एकादशी कल, जानिए व्रत पारण का शुभ मुहूर्त
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel