पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव 28 जनवरी को, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
कैंपस से लेकर मतगणना केंद्र तक पुलिस की सख्त निगरानी, बीएनएसएस 163 लागूसंवाददाता, पटना
पटना यूनिवर्सिटी में शनिवार को छात्र संघ चुनाव को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और स्वच्छ तरीके से संपन्न कराने के लिए विश्वविद्यालय परिसर और संबद्ध कॉलेजों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. पुलिस प्रशासन ने पटना वीमेंस कॉलेज, मगध महिला कॉलेज समेत पटना यूनिवर्सिटी के अन्य कॉलेजों के अंदर और बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल सुबह से ही रहेंगे. कैंपस में प्रवेश और निकास बिंदुओं पर विशेष निगरानी रखी जायेगी. इसके अलावा पुलिस अधिकारियों ने विभिन्न कॉलेजों के प्राचार्यों के साथ बैठक कर चुनाव संबंधी तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की है.