[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना शेयर में नुकसान पर छात्र ने गले में फंदा लगा की आत्महत्या

शेयर में नुकसान पर छात्र ने गले में फंदा लगा की आत्महत्या

0
शेयर में नुकसान पर छात्र ने गले में फंदा लगा की आत्महत्या

दानापुर. गोला रोड श्रीराम नगर रोड नंबर 5 निवासी जर्नादन प्रसाद सिंह के 31 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार सिंह उर्फ बिट्टू द्वारा गले में फंदे लगा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है. सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अनुमंडलीय अस्पताल में पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया. वह पढ़ाई के साथ हाल में शेयर मार्केट पैसे लगा रहा था. शेयर में नुकसान से वह परेशान था. युवक की छोटी बहन प्रीति सिंह ने बताया कि कल रात नौ बजे दूध लेकर घर आया था. खाना खाकर सोने अपने कमरे में चला गया. सुबह जब उसके कमरे में देखने गयी तो वह नहीं मिला. सबको लगा कि वह दूसरी मंजिल वाले कमरे में होगा. जब खाने का समय हुआ तो हमलोग उसे उसके नंबर पर कॉल किया. लेकिन नहीं उठाया. इसके बाद ऊपर के तल पर जाकर देखने पर पता चला कि कपड़े से गले में फंदा लगा कर लटका हुआ है. पिछले कुछ दिनों से वह शेयर मार्केट में पैसा लगा रहा था. कुछ दिन पहले पापा ने उसके खाता में छह लाख रुपये डाले थे. सुबह उसके शव के पास पड़े मोबाइल में देखने पर पाया कि खाता का बैलेंस जीरो है. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel