[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना विद्यार्थी सीसी व एलायंस सीसी जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के सेमीफाइनल में

विद्यार्थी सीसी व एलायंस सीसी जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के सेमीफाइनल में

0
विद्यार्थी सीसी व एलायंस सीसी जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के सेमीफाइनल में

पटना. पटना जिला क्रिकेट संघ संचालन समिति के तत्वावधान में खेली जा रही पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के सुपर लीग में विद्यार्थी सीसी और एलायंस सीसी ने जीत हासिल कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया. फतेहपुर क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गये मैच में टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 24.2 ओवर में मात्र 78 रन पर ही ढेर हो गयी. जवाब में विद्यार्थी सीसी की टीम 18.3 ओवर में दो विकेट पर 81 रन बना कर मैच को जीत लिया. विजेता टीम के शुभम पांडेय को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. खेमनीचक ग्राउंड पर खेले गये दूसरे मैच में ब्लू स्टार ने पहले बैटिंग करते हुए 21 ओवर में 9 विकेट 119 रन बनाये. जवाब में एलायंस सीसी की टीम 19.3 ओवर में 6 विकेट पर 121 रन बना कर जीत के लक्ष्य को हासिल कर लिया. विजेता टीम के सुमित शर्मा (32 रन, 2 विकेट) को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया.

संक्षिप्त स्कोर :

ट्रैम्फेंट सीसी – 24.2 ओवर में 78 रन पर ऑलआउट, आदित्य राज 12, प्राविर राज 13, अतिरिक्त 19, शुभम पांडेय 1/10, प्रिंस 4/14, दिवाकर झा 1/21, प्रियांशु यादव 1/19, प्रियांशु 2/9. विद्यार्थी सीसी – 18.3 में दो विकेट पर 81 रन, शुभम पांडेय नाबाद 53, राज मंजीत नाबाद 16, प्राविर राज 1/26, विकास कुमार 1/13.

दूसरा मैच :

ब्लू स्टार – 21 ओवर में 9 विकेट पर 119 रन, सचिन 17, उज्ज्वल गुप्ता 17, प्रणव राज 13, गुड्डू कुमार 27, राहुल कुमार नाबाद 21, आयुष कुमार 3/12, रोहित 1/26, हर्ष राज 2/23, सुमित शर्मा 2/11. एलायंस सीसी – 19.3 ओवर में 6 विकेट पर 121 रन राम यादव 28, सुमित शर्मा 32, मोहम्मद ताज हसन 26, अतिरिक्त 14, प्रणव राज 2/25, दिलखुश यादव 1/20, अश्विनी राज 2/21, गुड्डू कुमार 1/19.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel