[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना बिहार में STF ने दो खूंखार नक्सली को दबोचा, पटना में मरीन कैप्टन से 50 लाख रंगदारी मांगने वाला भी गिरफ्तार

बिहार में STF ने दो खूंखार नक्सली को दबोचा, पटना में मरीन कैप्टन से 50 लाख रंगदारी मांगने वाला भी गिरफ्तार

0
बिहार में STF ने दो खूंखार नक्सली को दबोचा, पटना में मरीन कैप्टन से 50 लाख रंगदारी मांगने वाला भी गिरफ्तार
सांकेतिक तस्वीर

Bihar News: बिहार में अपराध और नक्सलवाद के खिलाफ स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है. राज्य के तीन अलग-अलग जिलों में चलाए गए विशेष अभियान के तहत दो वांछित नक्सलियों समेत एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया गया है.

लखीसराय जिले में एसटीएफ ने वांछित नक्सली पासवान को गिरफ्तार किया है, जो बन्नु बगीचा थाना क्षेत्र में छिपा हुआ था. पासवान वर्ष 2019 में हुए चानन थाना क्षेत्र के दोहरे हत्याकांड में शामिल था. इस घटना में नक्सलियों ने स्थानीय निवासी मदन कुमार और एक अन्य व्यक्ति की निर्मम हत्या कर दी थी. जांच में स्पष्ट हुआ है कि पासवान इस हमले का सक्रिय साजिशकर्ता था. उसके विरुद्ध लखीसराय जिले के विभिन्न थानों में कई नक्सलवाद से संबंधित गंभीर मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या, हथियार लूट और विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमे शामिल हैं.

लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहा था मंटू सदा

इसी क्रम में गया जिला पुलिस के सहयोग से जमुई जिला के वांछित नक्सली मंटू सदा को भी दबोच लिया गया. उसे पिरीबाजार थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया. मंटू सदा लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहा था और नक्सली गतिविधियों में संलिप्त था. उसकी गिरफ्तारी से जमुई एवं आसपास के क्षेत्रों में नक्सली नेटवर्क पर करारा प्रहार माना जा रहा है.

मरीन कैप्टन से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी मुकेश

इधर, राजधानी पटना में एसटीएफ ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए दीघा थाना क्षेत्र से कुख्यात अपराधी मुकेश शर्मा को गिरफ्तार किया है. मुकेश पर मरीन कैप्टन इमरान अली से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप है. उसने पीड़ित को धमकी दी थी कि पैसे नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने होंगे. उसके विरुद्ध पटना के विभिन्न थानों में रंगदारी, लूट और अन्य संगीन धाराओं के तहत कई मामले दर्ज हैं.

आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई

एसटीएफ की इस समन्वित कार्रवाई से राज्य के विभिन्न जिलों में नक्सलवाद और संगठित अपराध के खिलाफ पुलिस को महत्वपूर्ण बढ़त मिली है. अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी ताकि अपराधियों में कानून का भय बना रहे और आम नागरिक सुरक्षित महसूस करें.

Also Read: Khan Sir Reception Card: खान सर की पत्नी का क्या है नाम? रिसेप्शन कार्ड भी वायरल, जानिए तारीख और वेन्यू

Previous article Nokia के लाइसेंस पर यह कंपनी लायी बजट प्राइस में प्रीमियम फील वाले स्मार्टफोन्स, फीचर्स देख मन मचल जाएगा
Next article Famous Love Affairs: प्यार के लिए ठुकरा दी शानो-शौकत, जानें प्रेम दीवानों की कहानी
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel