[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Patna News : अब पटना साहिब भवन और जिला निरीक्षण भवन में ठहरना महंगा

Patna News : अब पटना साहिब भवन और जिला निरीक्षण भवन में ठहरना महंगा

0
Patna News : अब पटना साहिब भवन और जिला निरीक्षण भवन में ठहरना महंगा

संवाददाता, पटना : राज्य में जिला निरीक्षण भवन सहित पटना साहिब भवन में ठहरना अब महंगा हो गया है. किराये की तीन श्रेणियां तय हुई हैं. सरकारी काम से सरकारी व्यक्ति, निजी काम से सरकारी व्यक्ति और अन्य सभी मामलों के लिए अलग-अलग दरें तय की गयी हैं. पटना साहिब भवन में सरकारी काम से सरकारी व्यक्ति के रुकने की तुलना में निजी काम से सरकारी व्यक्ति को रुकने के लिए दोगुना किराया देना होगा, जबकि अन्य मामलों के लिए चौगुना से छह गुना किराया तय किया गया है. बुकिंग www.bcdbooking.bihar.gov.in पोर्टल पर होगी. इसकी सूचना एसएमएस व इमेल से मिलेगी.

किराये की तीन अलग-अलग श्रेणियां निर्धारित

सूत्रों के अनुसार भवन निर्माण विभाग के तहत पटना साहिब के पटना साहिब भवन के कमरे का किराया सरकारी काम से सरकारी व्यक्ति या सिख श्रद्धालु के लिए 250 रुपये प्रतिदिन है. वहीं, डॉरमेटरी का किराया 100 रुपये है. निजी काम से सरकारी व्यक्ति के लिए कमरे का किराया 500 रुपये और डॉरमेटरी का 200 रुपये है. वहीं, अन्य सभी मामलों में कमरे का किराया प्रतिदिन 1500 रुपये व डॉरमेटरी का 300 रुपये रखा गया है. हॉल व परिसर के बाहर खुली जगह की बुकिंग के अलग-अलग श्रेणियों का अलग-अलग किराया तय किया गया है.

आम लोगों को चुकाने होंगे चार से पांच गुने अधिक पैसे

इसी तरह भवन निर्माण विभाग के अंतर्गत जिला निरीक्षण भवनों में एसी कमरे का किराया सरकारी काम से सरकारी व्यक्ति के लिए 250 रुपये और नॉन एसी कमरे का 100 रुपये किराया तय किया गया है. निजी काम से सरकारी व्यक्ति के लिए एसी कमरे का 500 रुपये और नॉन एसी कमरे के लिए 200 रुपये तय किया गया है. अन्य सभी मामलों के लिए एसी कमरे का 1000 रुपये और नॉन एसी कमरे का किराया 500 रुपये तय किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel