[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना 393 चौकियां, 176 मिरर पोस्ट और इंटरस्टेट फोर्स रोकेगी शराब तस्करी

393 चौकियां, 176 मिरर पोस्ट और इंटरस्टेट फोर्स रोकेगी शराब तस्करी

0
393 चौकियां, 176 मिरर पोस्ट और इंटरस्टेट फोर्स रोकेगी शराब तस्करी

एडीजी (मद्यनिषेध ) डॉ अमित कुमार जैन ने दी जानकारी संवाददाता, पटना एडीजी (मद्यनिषेध ) डॉ अमित कुमार जैन ने कहा है कि विधानसभा चुनाव 2025 को देखते हुए सुरक्षा और निगरानी का दायरा और भी सख्त कर दिया गया है. चुनावी माहौल में शराब की तस्करी रोकने के लिए 23 सीमावर्ती जिलों में 393 चेकपोस्ट बनाने का फैसला लिया है. इसमें 50 चेकपोस्ट एसएसबी की होगी. वह सोमवार को पुलिस मुख्यालय पटेल भवन सभागार में प्रेस काॅन्फ्रेंस कर विभागीय उपलब्धि और आगामी योजनाओं की जानकारी दे रहे थे. बताया, पड़ोसी राज्यों में भी 176 मिरर चेकपोस्ट स्थापित किये जायेंगे. इसमें उत्तर प्रदेश में 96, पश्चिम बंगाल में 34 और झारखंड में 46 चेकपोस्ट शामिल होंगे. उन्होंने कहा कि शराब की तस्करी पर नकेल कसना प्राथमिकता है. इसी वर्ष जनवरी से अगस्त तक 6 लाख 20 हजार लीटर से अधिक शराब जब्त की गयी है, जिसकी कीमत करीब 73 करोड़ रुपये आंकी गयी है. 2016 से शराबबंदी लागू होने के बाद अब तक दो करोड़ 75 लाख लीटर से अधिक शराब बरामद की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel