[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना New Airport In Bihar: बिहार में यहां बनेगा राज्य का आठवां सबसे बड़ा एयरपोर्ट, रनवे की लंबाई, खर्च, कब शुरू होगा काम, सब कुछ जानिये

New Airport In Bihar: बिहार में यहां बनेगा राज्य का आठवां सबसे बड़ा एयरपोर्ट, रनवे की लंबाई, खर्च, कब शुरू होगा काम, सब कुछ जानिये

0
New Airport In Bihar: बिहार में यहां बनेगा राज्य का आठवां सबसे बड़ा एयरपोर्ट, रनवे की लंबाई, खर्च, कब शुरू होगा काम, सब कुछ जानिये
सांकेतिक तस्वीर

New Airport In Bihar: बिहार के लोगों को एक और नया एयरपोर्ट मिलने वाला है. राज्य के रक्सौल में आठवां सबसे बड़ा एयरपोर्ट बनाया जायेगा. इसके निर्माण के लिये जल्द ही जमीन अधिग्रहण का काम भी शुरू होने वाला है. जानकारी के मुताबिक, इस एयरपोर्ट को 139 एकड़ में बनाये जाने की तैयारी है. इसके निर्माण में लगभग 207 करोड़ रुपये खर्च आने की संभावना है.

कितना मीटर लंबा होगा रनवे?

इसके अलावा इस एयरपोर्ट की लंबाई की बात करें तो, यह करीब 2740 मीटर लंबा होगा. जमीन अधिग्रहण को लेकर बताया गया कि रैयतों के बीच मुआवजा का वितरण अगले महीने से ही शुरू कर दिया जायेगा. इसके अलावा पहले से ही 100 एकड़ की जमीन रक्सौल एयरपोर्ट के पास है. इस तरह से बिहार में जल्द ही अब पूर्णिया और दरभंगा एयरपोर्ट के जैसा ही एक और नया एयरपोर्ट बनने वाला है.

इन 10 शहरों से शुरू होगी विमान सेवाएं

वीरपुर, वाल्मीकिनगर, मुजफ्फरपुर और सहरसा में छोटा एयरपोर्ट बनाया जायेगा. सहरसा और वीरपुर में इसके निर्माण के लिये जमीन अधिग्रहण किया जायेगा जबकि मुजफ्फरपुर जिले में एयरपोर्ट के निर्माण के लिये टेंडर जारी कर दिया गया है. जिन शहरों से विमान सेवाएं शुरू होने वाली है उनमें वीरपुर-सुपौल, सहरसा, भागलपुर, मुंगेर, पताही- मुजफ्फरपुर, वाल्मीकिनगर, मोतिहारी, रक्सौल, भौरा- मधुबनी और हथुहा-छपरा शामिल है.

बिहार सरकार से की गई थी ये मांग

जानकारी के मुताबिक, केंद्र ने बिहार सरकार से इन शहरों से विमानों का परिचालन शुरू करने के लिए हवाई अड्डे के विकास और भविष्य में विस्तार के लिए भूमि की उपलब्धता की मांग की थी. साथ ही सुरक्षा, अग्निशमन सेवाओं, मौसम संबंधी सेवाओं और हवाई अड्डों के परिचालन और प्रबंधन के प्रावधान के लिए दायित्व के संबंध में अपनी सहमति और पुष्टि प्रदान करने का अनुरोध किया था.

एयरपोर्ट बनने से हो सकेंगे ये फायदे

विशेषज्ञों की माने तो, इन एयरपोर्टों के विकास से राज्य में निवेश बढ़ेगा और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे. पर्यटन और व्यापारिक गतिविधियों में तेजी आएगी. भागलपुर जैसे जिलों में हवाई कनेक्टिविटी बढ़ने से स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी.

Also Read: Bihar Crime News: वैशाली के एक हॉस्टल में 7 साल के मासूम की धारदार हथियार से हत्या, ग्रामीणों ने जमकर किया पथराव

Previous article बस अब बहुत हुआ! Cheque Bounce केस पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा ऐलान, देर की तो जेल तय
Next article Watch: भारतीय बल्लेबाजों की स्किल… IND vs SA पहले टेस्ट में टीम इंडिया के प्रदर्शन पर इरफान पठान का बड़ा बयान
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel