[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना स्कूलों से खोज निकालेगी खेल प्रतिभाएं

स्कूलों से खोज निकालेगी खेल प्रतिभाएं

0
स्कूलों से खोज निकालेगी खेल प्रतिभाएं

खेल संवाददाता , पटना पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विश्व की सबसे बड़ी खेल प्रतिभा खोज प्रतियोगिता ‘बिहार खेल प्रतिभा खोज प्रतियोगिता’ की मशाल जला कर शुभारंभ किया़ मुख्यमंत्री ने बिहार खेल छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत बेहतर प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए पांच उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सालाना 20-20 लाख रुपये छात्रवृत्ति दी. उन्होंने खिलाड़ियों को खेल किट भी दिये. मौके पर बालिका वुशु टीम की खिलाड़ियों ने ताउलू और वॉल माउटिंग का लाइव प्रदर्शन किया़ मुख्यमंत्री के समक्ष बिहार खेल प्रतिभा खोज प्रतियोगिता पर आधारित लघु वृतचित्र प्रदर्शित की गयी़ मौके पर जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता, सीएम के प्रधान सचिव दीपक कुमार व डॉ एस सिद्वार्थ, खेल विभाग के प्रधान सचिव डॉ बी राजेंदर, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार व कुमार रवि, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रविंद्रन शंकरन, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, निदेशक, खेल महेंद्र कुमार सहित खेल विभाग के अधिकारी और विभिन्न खेलों से जुड़े खिलाड़ी उपस्थित थे. पुरस्कार के रूप में बांटे जायेंगे 10 करोड़ ‘बिहार खेल प्रतिभा खोज प्रतियोगिता’ राज्य सरकार की खेल और खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास की प्रतिबद्धता के अनुरूप अत्यंत महत्वपूर्ण और महात्वाकांक्षी योजना है़ इसका मूल उद्देश्य राज्य में खेल संस्कृति के विकास को बढ़ावा देना है़ इस खेल प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के माध्यम से स्कूली छात्रों और स्कूल से बाहर के प्रतिभावान खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें बेहतर प्रशिक्षण और संसाधनों द्वारा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी बनाना है, ताकि वर्ष 2032 और वर्ष 2036 में आयोजित होने वाले ओलिंपिक गेम्स में राज्य और देश के लिए पदक जीत सकें. 60 लाख प्रतिभावान खिलाड़ी लेंगे हिस्सा इस प्रतियोगिता में राज्य के करीब 40 हजार सरकारी हाइ व प्लस टू स्कूलों लगभग 60 लाख खिलाड़ी शामिल होंगे. ऐसे प्रतिभावान खिलाड़ी, जो स्कूल से बाहर हैं, उन्हें भी इसमें भाग लेने का मौका मिलेगा. इसके जरिये प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन प्रखंड, जिला, प्रमंडल व राज्य स्तर की प्रतियोगिता के लिए किया जायेगा. एथलेटिक्स, साइकिलिंग, कबड्डी, फुटबॉल व वालीबॉल की प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी. एथलेटिक्स के अंतर्गत दौड़, लंबी कूद और क्रिकेट बॉल थ्रो शामिल हैं. प्रतियोगिता का आयोजन बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, खेल विभाग, शिक्षा विभाग, एससीइआरटी और बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है. विजेताओं को मेडल, इ-सर्टिफिकेट के साथ ही कुल 10 करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार भी दिया जायेगा. प्रखंड स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को 1000, दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को 600 और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले को 400 रुपये दिये जायेंगे. जिला स्तर पर विजेता को 2500, दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को 1500 और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को 1000 रुपये दिये जायेंगे. राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को 5000, दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को 3000 और तीसरा स्थान प्राप्त करने खिलाड़ी को 2000 रुपये दिये जायेंगे. इस प्रतियोगिता में शामिल होने वाले प्रतिभागी खिलाड़ियों के आवेदन प्राप्त करने के लिए पोर्टल तैयार किया जा रहा है, जिस पर इच्छुक प्रतिभागी अपना आवेदन कर सकेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel