[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना नयी दिल्ली, मुंबई, वडोदरा, वापी और पुणे के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

नयी दिल्ली, मुंबई, वडोदरा, वापी और पुणे के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

0
नयी दिल्ली, मुंबई,  वडोदरा, वापी और पुणे के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

पटना. यात्रियों की अत्याधिक भीड़ के मद्देनजर रेलवे द्वारा कई स्पेशल ट्रेनें चलायी जा रही हैं. इसी क्रम में राज्य के पटना, दानापुर समेत विभिन्न शहरों से नयी दिल्ली, मुंबई, वडोदरा, वापी व पुणे के लिए स्पेशल ट्रेनें चलायी जायेंगी. यह जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बुधवार को दी.

ये ट्रेनें चलेंगी

04497 पटना-नयी दिल्ली अनारक्षित स्पेशल :

यह ट्रेन 25 अप्रैल को पटना से 21:30 बजे खुलकर प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल के रास्ते अगले दिन 15:00 बजे नयी दिल्ली पहुंचेगी.

01482 दानापुर-पुणे स्पेशल:

यह ट्रेन 25 अप्रैल को दानापुर से 13:30 बजे खुलकर अगले दिन 19:45 बजे पुणे पहुंचेगी.

04411 सहरसा-नयी दिल्ली अनारक्षित स्पेशल

:

यह ट्रेन 26 अप्रैल को सहरसा से 07:00 बजे खुलकर बरौनी, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, गोरखपुर के रास्ते अगले दिन 07:00 बजे नयी दिल्ली पहुंचेगी.

04049 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार (दिल्ली) अनारक्षित स्पेशल :

यह ट्रेन 25 अप्रैल को मुजफ्फरपुर से 17:00 बजे खुलकर बेतिया, नरकटियागंज, गोरखपुर के रास्ते अगले दिन 13:00 बजे आनंद विहार पहुंचेगी.

09048 मालदा टाउन-वापी स्पेशल:

यह ट्रेन 27 अप्रैल को मालदा टाउन से 20:00 बजे खुलकर बरौनी, मुजफ्फरपुर, नरकटियागंज, गोरखपुर के रास्ते 30 अप्रैल को 02:00 बजे वापी पहुंचेगी.

09044 बरौनी-बांद्रा (मुंबई) टर्मिनस स्पेशल:

यह ट्रेन 27 अप्रैल को बरौनी से 10:20 बजे खुलकर मुजफ्फरपुर, नरकटियागंज, गोरखपुर के रास्ते 29 अप्रैल को 07:05 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी.

09102 कटिहार-वड़ोदरा स्पेशल :

यह ट्रेन 27 अप्रैल को कटिहार से 15:00 बजे खुलकर बरौनी, मुजफ्फरपुर, नरकटियागंज, गोरखपुर के रास्ते 29 अप्रैल को 07:30 बजे वड़ोदरा पहुंचेगी.

दानापुर से बीकानेर के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन

गाड़ी संख्या 04721 बीकानेर-दानापुर-बीकानेर समर स्पेशल बीकानेर से दो मई से 27 जून तक हर गुरुवार को 10:45 बजे खुलकर शुक्रवार को 13:45 बजे दानापुर पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 04722 दानापुर-बीकानेर समर स्पेशल दानापुर से तीन मई से 28 जून तक हर शुक्रवार को 16:20 बजे खुलकर शनिवार को 23:40 बजे बीकानेर पहुंचेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel