[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना पटना से सारबमती, अहमदाबाद व उधना के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

पटना से सारबमती, अहमदाबाद व उधना के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

0
पटना से सारबमती, अहमदाबाद व उधना के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

संवाददाता, पटना

गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की हो रही अधिक भीड़ को देखते हुए पटना से उधना, अहमदाबाद व साबरमती, दानापुर से पुणे व वलसाड, बरौनी से राजकोट व उधना और कटिहार से मुंबई के लिए एक-एक जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलायी जायेंगी. यह जानकारी पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने दी.

कौन सी ट्रेन कब चलेगी

-साबरमती-पटना स्पेशल :

साबरमती से 16 अप्रैल से 25 जून तक हर मंगलवार को 18:10 बजे खुलेगी. वापसी में यह ट्रेन पटना से 18 अप्रैल से 27 जून तक हर गुरुवार को 05:00 बजे खुलेगी.- अहमदाबाद-पटना सुपरफास्ट स्पेशल : अहमदाबाद से 21 अप्रैल से 30 जून तक हर रविवार को 16:35 बजे खुलेगी. वापसी में यह ट्रेन पटना से 23 अप्रैल से दो जुलाई तक हर मंगलवार को 01:00 बजे खुलेगी.

-उधना-पटना सुपरफास्ट स्पेशल :

उधना से 19 अप्रैल से 28 जून तक हर शुक्रवार को 08:35 बजे खुलेगी. वापसी में यह ट्रेन पटना से 20 अप्रैल से 29 जून तक हर शनिवार को खुलेगी.

– पुणे-दानापुर सुपरफास्ट स्पेशल :

पुणे से 18, 21, 25 व 29 अप्रैल को 06:30 बजे खुलेगी. वापसी में यह दानापुर से 19, 22, 26 व 30 अप्रैल को 13:30 बजे खुलेगी.

– पुणे-दानापुर अनारक्षित स्पेशल :

पुणे से 20, 24 व 28 अप्रैल को 19:55 बजे खुलेगी. वापसी में यह ट्रेन दानापुर से 22, 26 व 30 अप्रैल को 06:30 बजे खुलेगी.

– वलसाड-दानापुर स्पेशल :

वलसाड से 22 अप्रैल से 24 जून तक हर सोमवार को 08:40 बजे खुलेगी. वापसी में यह ट्रेन दानापुर से 23 अप्रैल से 25 जून तक हर मंगलवार को 14:30 बजे खुलेगी.

-मुंबई सेंट्रल-कटिहार स्पेशल :

मुंबई सेंट्रल से 20 अप्रैल से 29 जून तक हर शनिवार को 10:30 बजे खुलेगी. वापसी में यह ट्रेन कटिहार से 23 अप्रैल से दो जुलाई तक हर मंगलवार को 00:15 बजे खुलेगी.

-राजकोट-बरौनी स्पेशल :

राजकोट से 26 अप्रैल से 28 जून तक हर शुक्रवार को 12:50 बजे खुलेगी. वापसी में यह ट्रेन बरौनी से 28 अप्रैल से 30 जून तक हर रविवार को 13:45 बजे खुलेगी.

– उधना-बरौनी स्पेशल :

उधना से 22 अप्रैल से 26 जून तक हर सोमवार व बुधवार को 20:35 बजे खुलेगी. वापसी में यह ट्रेन बरौनी से 24 अप्रैल से 28 जून तक हर बुधवार व शुक्रवार को 09:25 बजे खुलेगी.

पटना, दरभंगा व सहरसा से नयी दिल्ली के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

पटना, दरभंगा और सहरसा से नयी दिल्ली के लिए एक-एक अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें चलायी जायेंगी. पटना-नयी दिल्ली अनारक्षित स्पेशल ट्रेन 17 अप्रैल को पटना जंक्शन से 21:30 बजे रवाना होगी़ यह ट्रेन डीडीयू, प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल के रास्ते अगले दिन दोपहर 15:00 बजे नयी दिल्ली पहुंचेगी. सहरसा-नयी दिल्ली अनारक्षित स्पेशल 17 अप्रैल को सहरसा से 07:00 बजे खुलकर बरौनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, गोरखपुर के रास्ते अगले दिन 07:00 बजे नयी दिल्ली पहुंचेगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel