[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे का बड़ा फैसला, पटना-हावड़ा समेत पांच जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ी

यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे का बड़ा फैसला, पटना-हावड़ा समेत पांच जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ी

0
यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे का बड़ा फैसला, पटना-हावड़ा समेत पांच जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ी
ट्रेन की तस्वीर

Special Train News : यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ और लगातार बढ़ रही मांग को देखते हुए रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है. पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि पटना-हावड़ा समेत पांच जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन निर्धारित अवधि से आगे भी जारी रहेगा, जिससे यात्रियों को राहत मिलेगी.

पटना-हावड़ा स्पेशल सितंबर तक चलेगी

रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 02024 पटना-हावड़ा स्पेशल अब 27 सितंबर तक प्रत्येक रविवार को पटना से चलेगी. वहीं गाड़ी संख्या 02023 हावड़ा-पटना स्पेशल भी 27 सितंबर तक प्रत्येक रविवार को हावड़ा से परिचालित होगी.

पटना-चर्लपल्ली स्पेशल की अवधि बढ़ी

गाड़ी संख्या 03253 पटना-चर्लपल्ली स्पेशल अब 29 जुलाई तक प्रत्येक सोमवार और बुधवार को पटना से चलेगी. वहीं गाड़ी संख्या 03254 चर्लपल्ली-पटना स्पेशल 29 जुलाई तक प्रत्येक बुधवार तथा गाड़ी संख्या 03255 चर्लपल्ली-पटना स्पेशल 31 जुलाई तक प्रत्येक शुक्रवार को चर्लपल्ली से संचालित होगी.

पटना-खोरधा रोड और रक्सौल-एलटीटी स्पेशल भी जारी

गाड़ी संख्या 03230 पटना-खोरधा रोड जंक्शन स्पेशल अब 30 जुलाई तक प्रत्येक गुरुवार को पटना से चलेगी. इसके जवाब में गाड़ी संख्या 03229 खोरधा रोड जंक्शन-पटना स्पेशल 31 जुलाई तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी.

इसी तरह गाड़ी संख्या 05557 रक्सौल-लोकमान्य तिलक स्पेशल 28 जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार को रक्सौल से तथा गाड़ी संख्या 05558 लोकमान्य तिलक-रक्सौल स्पेशल 30 जुलाई तक प्रत्येक गुरुवार को लोकमान्य तिलक से परिचालित की जाएगी.

यात्रियों को मिलेगी सुविधा

रेलवे अधिकारियों के अनुसार छुट्टियों और बढ़ती यात्रा मांग को देखते हुए स्पेशल ट्रेनों के परिचालन में विस्तार किया गया है, ताकि यात्रियों को कन्फर्म सीट उपलब्ध हो सके और नियमित ट्रेनों पर दबाव कम किया जा सके.

इसे भी पढ़ें : बिहार रेजिमेंट सेंटर दानापुर में 63वीं राष्ट्रीय राइफल्स का स्थापना दिवस समारोह का आयोजन, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

Previous article गया जी के परैया थाना से फरार बाल कैदी की रेल पटरी पर मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस
Next article 6 जुलाई को हो सकती है राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक, भविष्य की रणनीति पर होगा मंथन
Avatar Of Nikhil Anurag
मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर पलायन कर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel