[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Special Train: पूर्व मध्य रेलवे ने लिया बड़ा फैसला, समस्तीपुर और जयनगर के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन

Special Train: पूर्व मध्य रेलवे ने लिया बड़ा फैसला, समस्तीपुर और जयनगर के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन

0
Special Train: पूर्व मध्य रेलवे ने लिया बड़ा फैसला, समस्तीपुर और जयनगर के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन

Special Train: बिहार में जल्द ही गर्मी की छुट्टियां शुरू होने जा रही है. ऐसे में पूर्व मध्य रेलवे की ओर से बड़ा निर्णय लिया गया है. दरअसल, यात्रियों की सुविधा को देखते हुए समर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया गया है. बता दें कि, उधना और समस्तीपुर व जयनगर के बीच समर स्पेशल ट्रेन की शुरूआत होने जा रही है. 2 स्पेशल ट्रेनें होगी जो कि, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, पाटलिपुत्र, डीडीयू, प्रयागराज छिवकी और जबलपुर के रास्ते चलेगी.

2 स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय

जानकारी के मुताबिक, रेल प्रशासन की ओर से गर्मी के दौरान अतिरिक्त यात्री यातायात को क्लियर करने और उनकी यात्रा मांग को पूरा करने के उद्देश्य से उधना-समस्तीपुर-उधना साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन विशेष किराए पर 5-5 ट्रिप चलाने का निर्णय लिया गया है. स्पेशल ट्रेनों के खासियत की बात करें तो, इस गाड़ी में शयनयान श्रेणी और सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे. यह स्पेशल ट्रेन पश्चिम मध्य रेल के इटारसी, जबलपुर, कटनी एवं सतना स्टेशनों से होकर गन्तव्य को जाएगी. 

ऐसा होगा ट्रेनों का समय

खबर की माने तो, गाड़ी संख्या 09069 उधना-समस्तीपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 3 मई से 31 मई 2025 तक हर एक शनिवार को उधना स्टेशन से रात 20:35 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन इटारसी सुबह 06:05 बजे, जबलपुर 09:20 बजे, कटनी 10:45 बजे, सतना 12:25 बजे पहुंचकर, अन्य स्टेशनों से होते हुए तीसरे दिन सोमवार .2:35 बजे समस्तीपुर स्टेशन पहुंचेगी. जबकि, गाड़ी संख्या 09070 समस्तीपुर-उधना साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 5 मई से 2 जून 2025 तक हर सोमवार को समस्तीपुर स्टेशन से प्रातः 05:00 बजे प्रस्थान कर, सतना 19:10 बजे, कटनी रात 22:00 बजे, अगले दिन जबलपुर मध्यरात्रि 00:05 बजे, इटारसी 03:35 बजे पहुंचकर, अन्य स्टेशनों से होते हुए मंगलवार दोपहर 14:00 बजे उधना स्टेशन पहुंचेगी. ट्रेनों के ठहराव की बात करें तो, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, चलथान, नंदुरबार, भुसावल, खंडवा, इटारसी, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र जंक्शन, हाजीपुर और मुजफ्फरपुर होगा. 

Also Read: Mid Day Meal: बच्चों के मध्याह्न भोजन में फिर अंडा हुआ शामिल, अब इस दिन मिलेगा खाने

Previous article गर्मी में जल संकट से जूझ रहे राजधानी के ये इलाके, जलापूर्ति ठप, पाइपलाइन भी है अधूरी
Next article Accident: इंजन की चपेट में आने से रेलकर्मी का हाथ शरीर से हुआ अलग, ICU में भर्ती
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel