[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना ‘अभी हम आपका मर्डर कर देंगे…’ अनंत सिंह के इस डायलॉग से इंस्पायर्ड हुए सोनू सूद, पढ़िए विधायक पर क्या-क्या बोले

‘अभी हम आपका मर्डर कर देंगे…’ अनंत सिंह के इस डायलॉग से इंस्पायर्ड हुए सोनू सूद, पढ़िए विधायक पर क्या-क्या बोले

0
‘अभी हम आपका मर्डर कर देंगे…’ अनंत सिंह के इस डायलॉग से इंस्पायर्ड हुए सोनू सूद, पढ़िए विधायक पर क्या-क्या बोले
सोनू सूद और अनंत सिंह की तस्वीर

Sonu Sood On Anant Singh: बिहार की राजनीति के चर्चित चेहरे और मोकामा से जदयू विधायक अनंत सिंह इन दिनों जेल में हैं. लेकिन अब उनका नाम एक नए कारण से सुर्खियों में है. बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने एक पॉडकास्ट में उनके व्यक्तित्व की खुलकर तारीफ की है. उन्होंने कहा कि अनंत सिंह का अंदाज उन्हें बेहद दिलचस्प लगता है.

फिल्म के किरदार के लिए प्रेरणा

सोनू सूद ने बताया कि वह अपनी फिल्मों के लिए लगातार लिखते रहते हैं. इसी दौरान उन्हें अनंत सिंह का कैरेक्टर काफी प्रभावित करने वाला लगा. उन्होंने कहा कि मोकामा के विधायक अनंत सिंह की पर्सनैलिटी अलग है. जब वह पटना गए थे, तब अनंत सिंह के बेटे उनसे मिलने आए थे.

सोनू सूद के मुताबिक, वह अपनी एक फिल्म के किरदार के लिए अनंत सिंह से प्रेरित हुए हैं. उन्होंने कहा कि वह उनके बोलने और पेश आने के तरीके को समझने की कोशिश कर रहे हैं. यह बात उन्होंने पहली बार किसी पॉडकास्ट में शेयर की.

‘हम आपका मर्डर कर देंगे…’

सोनू सूद ने एक पुराना वीडियो भी याद किया. उस वीडियो में एक रिपोर्टर ने अनंत सिंह से पूछा था कि बिहार में बढ़ते मर्डर पर क्या कहेंगे. इस पर अनंत सिंह ने जवाब दिया था कि Unorganised मर्डर को नहीं रोका जा सकता. उन्होंने आगे कहा कि अभी हम आपका मर्डर कर देंगे तो सरकार कैसे रोकेगी. सोनू सूद ने कहा कि उनका यह बेबाक अंदाज उन्हें काफी अलग बनाता है. वह जैसे हैं, वैसे ही सामने आते हैं.

भोजपुरी और बिहार से लगाव

सोनू सूद ने भोजपुरी इंडस्ट्री और बिहार से अपने जुड़ाव की भी बात की. उन्होंने बताया कि उनके पसंदीदा कलाकारों में पवन सिंह, मनोज तिवारी और खेसारी लाल यादव शामिल हैं. उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म ‘नंदी’ का जिक्र किया. इस फिल्म में बिहार की झलक दिखेगी. पवन सिंह ने इसमें ‘आईए ना, हमारा बिहार में’ गाना गाया है. फिल्म जल्द रिलीज होने वाली है.

कौन हैं अनंत सिंह?

अनंत सिंह मोकामा से कई बार विधायक रह चुके हैं. 2025 में वह पांचवीं बार चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे. वह अक्सर विवादों में रहते हैं. दुलारचंद नाम के बाहुबली की हत्या के आरोप में वह इस समय पटना के बेऊर जेल में बंद हैं.

Also Read: मुजफ्फरपुर में जिला कृषि पदाधिकारी 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, ड्राइवर भी दबोचा गया

Previous article इंस्टाग्राम पर 16 घंटे रोज बिताना एडिक्शन है या नहीं? कोर्ट में छिड़ी नयी बहस
Next article प्रेमानंद के दरबार पहुंचे अनुष्का और विराट, माथे पर तिलक और गले में माला पहने दिखा कपल
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel