[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar जवान गर्मी में पहनेंगे ब्रांडेड वर्दी

जवान गर्मी में पहनेंगे ब्रांडेड वर्दी

0
जवान गर्मी में पहनेंगे ब्रांडेड वर्दी

अनुज शर्मा, पटना : राज्य में होमगार्ड के रिक्त पदों को जल्दी ही भर लिया जायेगा. सभी जिलों में करीब 12 हजार पद खाली चल रहे हैं. वहीं, होली का तोहफा भी दे दिया गया है. गर्मी में वे ब्रांडेड कपड़े की सिली हुई वर्दी पहनेंगे. 40 हजार होमगार्डों को वर्दी उपलब्ध कराने के लिए एक नामचीन कंपनी से करार कर लिया गया है. राज्य में होमगार्ड की वर्तमान संख्या करीब 54 हजार है.

इनमें 42 हजार को सौ फीसदी ड्यूटी मिल रही है. महानिदेशक सह महासमादेष्टा होमगार्ड एवं अग्निशाम सेवाएं आरके मिश्रा ने सभी जिलों के कमांडेंट को आदेश दिया है कि वे अपने- अपने जिलों में बहाली की प्रक्रिया काे शुरू करायें. इसके लिए डीएम से भी संपर्क साधने को कहा गया है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार छह जिलों ने रोस्टर जारी कर दिया है. अन्य जिलाें में भी जल्दी ही रोस्टर जारी होगा.

वहीं, होमगार्ड को ऐसी वर्दी उपलब्ध कराने की कवायद चल रही है जो गर्मी में अन्य कपड़ों के मुकाबले अधिक ठंडी हो. इसके लिए मोंटे कार्लो से एमओयू हुआ है. एक होमगार्ड के समर यूनिफाॅर्म पर करीब 1500 रुपये खर्च आयेगा. यह 40 हजार होमगार्डों को उपलब्ध करायी जायेगी. होमगार्ड मुख्यालय ने सभी जिलों के समादेष्टा को निर्देश दिया गया है कि वह अपने-अपने जिले की डिमांड दें. इसके बाद मुख्यालय स्तर पर कंपनी को डिमांड भेज दी जायेगी. कुछ जिलों ने वर्दी की मांग भेज भी दी है. वर्दी पर करीब छह करोड़ रुपये का खर्च आयेगा.

  • जल्दी ही सभी जिले रोस्टर जारी कर शुरू कर देंगे बहाली की प्रक्रिया

  • वर्दी के लिए कमांडेंट भेज रहे हैं डिमांड

रिक्तियों को भी भरने की प्रक्रिया शुरू : गृह रक्षा वाहिनी की जरूरतों और समस्याओं को दूर करने का लगातार प्रयास किया जा रहा है. बल में सुधार और प्रशिक्षण के लिए कई कदम उठाये गये हैं. रिक्तियों को भी भरने की प्रक्रिया शुरू करने का आदेश दिया गया है. 40 हजार होमगार्डों को समर यूनिफाॅर्म उपलब्ध कराने के लिए मोंटे कार्लो से एमओयू साइन हो चुका है.

आरके मिश्रा, डीजी होमगार्ड

Previous article कच्ची उम्र की इश्कबाजी ने बनाया हत्यारा
Next article एनडीए में कोई विरोध नहीं : चिराग पासवान
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel