[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Solar Power Project: बिहार में देश का सबसे बड़ा सोलर बिजली घर बनकर तैयार, इस दिन सीएम नीतीश करेंगे उद्घाटन

Solar Power Project: बिहार में देश का सबसे बड़ा सोलर बिजली घर बनकर तैयार, इस दिन सीएम नीतीश करेंगे उद्घाटन

0
Solar Power Project: बिहार में देश का सबसे बड़ा सोलर बिजली घर बनकर तैयार, इस दिन सीएम नीतीश करेंगे उद्घाटन
सांकेतिक तस्वीर

Solar Power Project: बिहार में देश की सबसे बड़ी सौर ऊर्जा परियोजना बनकर तैयार हो गई है. लखीसराय जिले के कजरा में समय से पहले ही बैट्री आधारित सबसे बड़ा सोलर बिजली घर बनकर तैयार है. दरअसल, इस परियोजना को पूरा करने का लक्ष्य 2026 तक तय किया गया था. लेकिन समय से पहले ही सितंबर महीने में इसे पूरा कर लिया गया है. सीएम नीतीश कुमार इसी महीने उद्घाटन भी करने वाले हैं.

45.6 मेगावाट मिलेगी बिजली

फिलहाल इस बिजली घर से बिहार को 45.6 मेगावाट बिजली प्रति घंटे शाम में पीक आवर के दौरान चार घंटे तक मिलेगी. पीकआवर में बिजली मिलने से कंपनी को इतनी बिजली बाजार से लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी. बिजली लेने को लेकर अनुमति बिहार विद्युत विनियामक आयोग की तरफ से मिल गई है.

दो फेज में होगा काम

कंपनी के अधिकारियों की माने तो, कजरा बिजली घर बिहार की पहली और देश की सबसे बड़ी सौर ऊर्जा के साथ बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली आधारित परियोजनाओं में से एक है. दो फेज में टोटल 301 मेगावाट सौर ऊर्जा उत्पादन और 495 मेगावाट – घंटा बैटरी संग्रहण की परियोजना का निर्माण 1232 एकड़ की जमीन पर किया जा रहा है.

पहले फेज में 689 एकड़ की जमीन पर निर्माण

पहले फेज में 689 एकड़ जमीन पर परियोजना का निर्माण कार्य जारी था, जिसे पूरा कर लिया गया है. पहले फेज में सौर ऊर्जा से बिजली उत्पादन की क्षमता 185 मेगावाट (एसी) है और बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली की क्षमता 254 मेगावाट आवर है, जो पीक आवर में 45.4 मेगावाट क्षमता के साथ चार घंटों तक उपलब्ध रहेगी. इसकी लागत का अनुमान करीब 1570 करोड़ रुपये है.

दूसरे फेज में 400 एकड़ की जमीन पर होगा निर्माण

दूसरे फेज की बात करें तो करीब 400 एकड़ जमीन पर सौर ऊर्जा उत्पादन सह बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली का निर्माण कार्य किया जाएगा. इसमें सौर ऊर्जा से बिजली उत्पादन की क्षमता 116 मेगावाट (एसी) है और बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली की क्षमता 241 मेगावाट आवर है, जो पीक आवर में 50.5 मेगावाट क्षमता के साथ 4 घंटों तक उपलब्ध रहेगी. इस चरण की अनुमानित लागत 880.27 करोड़ रुपये है. ऐसे में यह परियोजना बेहद खास मानी जा रही है.

Also Read: Bihar Crime News: बख्तियारपुर में एक ही परिवार के 5 लोगों पर फायरिंग, एक की मौत, शव को फोरलेन पर रख किया बवाल

Previous article Chanakya Niti: पत्नी या पैसा संकट के समय पहले किसे चुनें? जवाब सुनकर होश उड़ जाएंगे
Next article ट्रंप ने खेला बड़ा दांव! चीन और कोरिया से मुलाकात की तैयारी में अमेरिका; रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel