[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना इंडियन क्राॅसवर्ड लीग में सोहिल भगत पहली बार पोडियम पर पहुंचे

इंडियन क्राॅसवर्ड लीग में सोहिल भगत पहली बार पोडियम पर पहुंचे

0
इंडियन क्राॅसवर्ड लीग में सोहिल भगत पहली बार पोडियम पर पहुंचे

संवाददाता, पटना

अमेरिका के कैनसस सिटी के एरिक अगार्ड ने इंडियन क्रॉसवर्ड लीग (आइएक्सएल ) के 13वें संस्करण के सातवें राउंड में जीत दर्ज की है. अमेरिका के कैनसस सिटी के मैथ्यू मार्कस दूसरे स्थान पर रहे. एरिक ने छह मिनट 44 सेकंड का समय लिया. जबकि मैथ्यू ने सात मिनट 46 सेकंड में यह उपलब्धि हासिल की. वहीं बेंगलुरु के डीप-टेक वेंचर कैपिटलिस्ट सोहिल भगत ने कोविड लाॅकडाउन के दौरान गूढ़ क्रॉसवर्ड की खोज की. वे 13 मिनट 59 सेकंड का समय लेकर लीडरबोर्ड पर तीसरे स्थान पर रहे. दिल्ली के आइपीएस अधिकारी मधुप तिवारी ने चेन्नई के रामकी कृष्णन को मामूली अंतर से पछाड़ दिया. वहीं मुंबई के वेंकट राघवन एस दूसरे स्थान पर रहे. संचयी रैंकिंग में सातवें राउंड के बाद एरिक 696, मैथ्यू 696 व रामकी 680 अंकों के साथ शीर्ष तीन स्थान पर बने हुए हैं. मनामा की सौम्या रामकुमार के छठे स्थान पर रहने से शीर्ष 10 में तीन विदेशी खिलाड़ी शामिल हो गये हैं. मौजूदा आइएक्सएल चैंपियन पणजी के शाश्वत सालगांवकर व मुंबई के एक अन्य पूर्व विजेता वेंकट राघवन एस समग्र सूची में शीर्ष 10 में शामिल हैं. ऑनलाइन चरण के 10 राउंड में से आठवां राउंड दो नवंबर को भारतीय समयानुसार सुबह 11 बजे शुरू होगा. आइएक्सएल का ऑनलाइन-ऑफलाइन प्रारूप है, जिसमें 10 ऑनलाइन राउंड और एक ऑफलाइन ग्रैंड फिनाले शामिल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel