[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Smart Meter: पटना में रिमोट से बिजली चोरी का हुआ खुलासा, बटन दबाते ही स्मार्ट मीटर में हो जाता था खेल

Smart Meter: पटना में रिमोट से बिजली चोरी का हुआ खुलासा, बटन दबाते ही स्मार्ट मीटर में हो जाता था खेल

0
Smart Meter: पटना में रिमोट से बिजली चोरी का हुआ खुलासा, बटन दबाते ही स्मार्ट मीटर में हो जाता था खेल
Smart Meter

Smart Meter: राजधानी पटना में पहली बार रिमोट से होने वाली बिजली चोरी पकड़ी गई है. बिजली कंपनी मुख्यालय की टीम अब इस रिमोट के मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का पता लगाएगी. बता दें कि गौरी चक थाने के सामने विनोद राय का आटा चक्की और तेल मिल है. इसको चलाने के लिए दुकानदार विनोद ने 15 किलोवाट का थ्री फेज कनेक्शन लिया था.

विनोद ने मीटर का सील तोड़कर सर्किट में डिवाइस लगाया था. इसके बाद उसने दूसरा सील लगा दिया. जिससे मीटर का कंट्रोल रिमोट से होने लगा. जब वह मशीन शुरू करता था तो मीटर को रिमोट से बंद कर देता था. इसकी गुप्त सूचना मिलने के बाद पुनपुन सहायक विद्युत अभियंता आपूर्ति चंद्रमणि कुमार निराला के नेतृत्व में छापेमारी टीम गठित की गई. टीम ने मंगलवार को छापेमारी कर इस बिजली चोरी का खुलासा किया.

टॉग टेस्टर से बिजली चोरी का हुआ खुलासा

सबसे पहले इंजीनियरों ने मशीन को चालू करवाया. बिजली पोल से जुड़े सर्विस वायर के माध्यम से होने वाले बिजली खपत की जांच टॉग टेस्टर लगाकर की गई. इसके साथ ही स्मार्ट मीटर के बाद सप्लाई होने वाले करंट का भी मिलान कराया गया. दोनों में अंतर पाया गया. जिसके बाद इस बिजली चोरी का खुलासा हुआ.

Also Read: एक साल के अंदर शुरू होगा सीतामढ़ी मेडिकल कॉलेज, होटल और जिला कोर्ट पर भी उपमुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान

जांच टीम ने जब्त किया रिमोट

बिजली इंजीनियरों ने उसके द्वारा लगाए गए मशीन से 11.304 किलोवाट लोड का बिजली खपत पाया. इसके अधार पर 5,38,709 रुपए जुर्माना लगाया गया. इस दौरान जांच टीम ने चोरी में उपयोग किए जाने वाला रिमोट भी जब्त किया है. इस जुर्माना की राशि में कंपाउंडिंग की राशि शामिल नहीं है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Previous article Photos: मनमोहन सिंह जब कोसी की तबाही देखने पहुंचे थे बिहार, मदद के लिए खोल दिया था सरकारी खजाना
Next article 2005 में पहली बार प्रधानमंत्री रहते डॉ मनमोहन सिंह आए थे झारखंड, बोकारो के लोगों को दिया था बड़ा तोहफा
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel