[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना ‘ईश्वर-अल्लाह’ पर हुए विरोध पर गायिका देवी ने किया खुलासा, बोली- नहीं मांगनी चाहिए थी माफी

‘ईश्वर-अल्लाह’ पर हुए विरोध पर गायिका देवी ने किया खुलासा, बोली- नहीं मांगनी चाहिए थी माफी

0
‘ईश्वर-अल्लाह’ पर हुए विरोध पर गायिका देवी ने किया खुलासा, बोली- नहीं मांगनी चाहिए थी माफी
गायिका देवी

Singer Devi BJP Program: बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान स्थित बापू सभागार में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मशताब्दी के अवसर पर 25 दिसंबर को ‘मैं अटल रहूंगा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इस कार्यक्रम में मशहूर लोक गायिका देवी ने ‘रघुपति राघव राजा राम, पतित पावन सीताराम’ भजन प्रस्तुत किया. लेकिन जैसे ही गायिका ने ‘ईश्वर-अल्लाह तेरो नाम’ वाली पंक्ति कही, सभा में हंगामा मच गया. कुछ लोगों ने विरोध शुरू कर दिया, जिसके कारण गायिका को माफी मांगनी पड़ी.

मैं भी घबरा गई कि क्या मैटर हो गया- देवी

इस पूरे विवाद पर गायिका देवी ने कहा, ‘मैंने गाना जब शुरू किया तब तक तो माहौल ठीक था, लेकिन जैसे ही उसमें लाइन आई ‘ईश्वर-अल्लाह तेरो नाम’, तो वहां मौजूद कुछ लोगों ने विरोध शुरू कर दिया. मुझे कुछ पल के लिए समझ ही नहीं आ रहा था कि क्या हो रहा है. मैं भी घबरा गई कि क्या मैटर हो गया. बाद में मुझे समझ आया कि ‘अल्लाह’ के नाम पर उन्हें दिक्कत हुई. इसके बाद मैं लोगों को समझाने लगी कि इस गाने में कुछ ऐसा नहीं है. फिर मैं लोगों के बीच आई और मैंने लोगों से कहा कि अगर मेरी किसी बात से आपको तकलीफ हुई है तो मैं आपको ‘सॉरी’ कहना चाहती हूं.’

गायिका ने बताया क्यों मांगी माफी

गायिका ने कहा कि हंगामे के बाद उन्होंने लोगों से माफी मांगी, हालांकि उनका मानना है कि उन्हें माफी मांगने की कोई जरूरत नहीं थी. देवी ने कहा कि दिल से मैं माफी मांगना नहीं चाहती थी. लोगों का हंगामा देखकर मुझे लगा कि कहीं ये लोग तोड़फोड़ ना शुरू कर दें. मुझे आमंत्रित करने वाले लोगों का नुकसान नहीं होना चाहिए. माहौल को शांत करने के लिए मुझे माफी मांगनी पड़ी. उन्होंने कहा, ‘मेरे लिए यह कोई बड़ी बात नहीं थी, क्योंकि मैं जानती थी कि यह गाना किसी को चोट नहीं पहुंचा रहा है, बल्कि यह एक अच्छा संदेश दे रहा है.’ देवी ने कहा कि उन्होंने यह गाना इसलिए चुना था, क्योंकि यह महात्मा गांधी का प्रिय भजन है और इस मंच पर इस गाने से बेहतर और कोई गाना नहीं हो सकता था.

कार्रवाई की मांग की

गायिका ने इस विरोध को लेकर हिंदू पुत्र संगठन पर निशाना साधते हुए कहा कि यह विरोध गलत था. उन्होंने कहा कि यह गाना महात्मा गांधी का प्रिय भजन है और इस पर विरोध जताना सही नहीं है. मैं इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करती हूं और आगे भी ऐसे भजन गाती रहूंगी. पूरे विवाद पर अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि यह गाना एक सकारात्मक संदेश देता है और इसकी आलोचना करना समझ से बाहर है. हमारे देश की संस्कृति सबको साथ लेकर चलने की है. अगर किसी को किसी के धर्म से समस्या है तो इसका मतलब यह नहीं कि हमें एक अच्छे गाने पर विवाद पैदा करना चाहिए.

इसे भी पढ़ें: ‘ईश्वर-अल्लाह तेरो नाम’ गाने पर गायिका देवी को मांगनी पड़ी माफी, ‘मैं अटल रहूंगा’ कार्यक्रम में छिड़ा विवाद

Previous article मुहिम चलाकर बच्चों का बनायें जन्म प्रमाण पत्र
Next article Baby John Box Office Day 4: पुष्पा ने बेबी जॉन का किया बुरा हाल, जानें 4 दिनों के कलेक्शन में फिल्म फ्लॉप हुई या हिट
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel