[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना दो दुकानदारों के आपसी विवाद में चली गोली सामान खरीदने गयी छात्रा के पैर में लगी

दो दुकानदारों के आपसी विवाद में चली गोली सामान खरीदने गयी छात्रा के पैर में लगी

0
दो दुकानदारों के आपसी विवाद में चली गोली सामान खरीदने गयी छात्रा के पैर में लगी

पटना : झारखंड के गोड्डा की रहने वाली छात्रा तराना खातून (25) काे मंगलवार को दिन में 2.50 बजे पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र में नया टोला, गोपाल मार्केट के समीप फायरिंग के दौरान गोली लग गयी. छात्रा के पैर में गोली लगी है और नीचे से निकल गयी है. उसे पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है. उसका इलाज चल रहा है. पुलिस के मुताबिक छात्रा राजेश कुमार के किराना दुकान पर कुछ सामान खरीदने गयी थी. राजेश कुमार और फास्ट फूड दुकानदार राहुल कुमार के बीच पैसे के लेन-देन को लेकर कुछ दिनों से विवाद चल रहा था. मंगलवार को भी दोनों के बीच विवाद हुआ था.

इसी दौरान वहां पर गोली चल गयी, जो छात्रा को लग गयी. घटना के बाद किराना दुकानदार ने छात्रा को पीएमसीएच में भर्ती कराया. पीएमसीएच में डीएसपी टाउन ने दुकानदार का बयान दर्ज किया है. वहीं, छात्रा का भी बयान लिया गया है. पुलिस ने छात्रा को खतरे से बाहर बताया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. फास्ट फूड का ठेला लगाने वाले राहुल की कदमकुआं थाने की पुलिस तलाश कर रही है.

बकाये पैसे को लेकर था दोनों दुकानदारों में चल रहा था विवाद : दरअसल राजेश कुमार, गोपाल मार्केट के पास किराना दुकान चलाता है. उसकी दुकान के सामने राहुल कुमार फस्ट फूड का ठेला लगाता है. पहले राहुल किराना दुकान से उधार सामान लेता था. कुछ नकद पैसे भी राजेश से लिया था. लेकिन, पैसा वापस नहीं कर रहा था. इस दौरान 14 फरवरी को राजेश के पिता का देहांत हो गया.

राजेश को पैसे की जरूरत थी. वह राहुल पर दबाव बना रहा था कि बकाया करीब एक लाख वापस कर दे. लेकिन, वह नहीं दे रहा था. इसी बात को लेकर दोनों में बहस हो रही थी. छात्रा का हूआ अॉपरेशन : गोली लगने से घायल छात्रा का आठ बजे ऑपरेशन किया गया. उसके पैर से गोली तो पहले ही निकल गयी थी, लेकिन उसमें मौजूद छर्रे को निकाला गया.

राहुल ने फोन पर राजेश को धमकी भी दी थी : राजेश ने पुलिस के सामने बयान दिया है कि राहुल ने उसे पहले फोन पर धमकी दी थी. राजेश को मोबाइल नंबर 9199968692 से धमकी भरा कॉल आया था. उसने गोली मारने की धमकी दी गयी थी. इसके बाद बात बढ़ गयी और उसने दुकान पर आकर गोली चला दी. पुलिस राहुल की तलाश कर रही है.

पटना में करती है पढ़ाई : मोहम्मद इकबाल की पुत्री तराना खातून पटना में करीब डेढ़ साल से रहकर पढ़ाई करती है. वह नया टोला के माॅर्डन हॉस्टल में रहकर तैयारी करती है. घटना के बाद छात्रा की बहन और भाई पहुंच गये थे. वे लोग घटना के संबंध में कुछ भी नहीं बोल रहे हैं. दो दुकानदारों में पैसे के लेन-देन का विवाद है. इसी को लेकर मारपीट हुई, फिर गोली चली है. छात्रा दुकान पर कुछ सामान खरीदने गयी थी. वह गोली लगने से घायल हो गयी है.

अमरकेश डी, प्रभारी सिटी एसपी मध्य, पटना

Previous article रेणु को पढ़े बिना देश को समझना मुमकिन नहीं
Next article कानून व्यवस्था की स्थिति खराब: राबड़ी
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel