[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना राजकीय सम्मान के साथ आज होगा शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार

राजकीय सम्मान के साथ आज होगा शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार

0
राजकीय सम्मान के साथ आज होगा शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार

संवाददाता,पटना बिहार कोकिला पद्मश्री और पद्म भूषण शारदा सिन्हा का पार्थिव शरीर बुधवार को दिन के साढ़े 11 बजे पटना पहुंच गया.उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को पटना के गुलबी घाट पर राजकीय सम्मान के साथ होगा. शारदा सिन्हा के बेटे अंशुमान सिन्हा ने अंतिम संस्कार को लेकर पटना में जानकारी दी. वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मन से किये जाने की घोषणा की है. एयरपोर्ट पर पार्थिव शरीर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, नगर विकास मंत्री नितिन नवीन, पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे समेत कई नेताओं ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. इसके बाद पार्थिव शरीर को सजी हुई गाड़ी से उनके राजेंद्र नगर स्थित आवास पर ले जाया गया. यहां शारदा सिन्हा का अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी रही. इसके पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शारदा सिन्हा के निधन की सूचना मिलते ही स्थानिक आयुक्त नई दिल्ली को उनके परिवार के सदस्यों से समन्वय स्थापित कर पार्थिव शरीर वायुयान से पटना भेजने का निर्देश दिया. मुख्यमंत्री ने पटना के जिलाधिकारी को निर्देश दिया कि वह राजकीय सम्मान के साथ स्व शारदा सिन्हा के अंतिम संस्कार हेतु सभी आवश्यक व्यवस्था ससमय सुनिश्चित करें. मुख्यमंत्री ने बिहार कोकिला स्व शारदा सिन्हा को पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि संवाददाता, पटना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को पद्मश्री एवं पद्म भूषण से सम्मानित बिहार कोकिला स्व शारदा सिन्हा के राजेंद्र नगर स्थित आवास जाकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी. उन्होंने शोक–संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और सांत्वना दी. इस दौरान जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी और सांसद संजय कुमार झा मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel