[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना दुर्गापूजा में सुरक्षा कड़ी, पंडालों का भ्रमण करेंगे थानाध्यक्ष

दुर्गापूजा में सुरक्षा कड़ी, पंडालों का भ्रमण करेंगे थानाध्यक्ष

0
दुर्गापूजा में सुरक्षा कड़ी, पंडालों का भ्रमण करेंगे थानाध्यक्ष

संवाददाता,पटना दुर्गा पूजा के अवसर पर भीड़-प्रबंधन, सुगम यातायात व विधि-व्यवस्था के संबंध में आवश्यक तैयारी को लेकर डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह व एसएसपी राजीव मिश्रा ने समीक्षा बैठक की. उन्होंने पदाधिकारियों को संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने की बात कही. सभी एसडीओ व एसडीपीओ को स्वयं भ्रमणशील रह कर क्षेत्र का जायजा लेना है. दुर्गापूजा के समय सभी थानाध्यक्षों को पूजा पंडालों का भ्रमण करना है.जुलूसों के साथ थाना की एस्कॉर्ट पार्टी चलेगी.पूजा समितियों से समन्वय बना कर शांति समिति की समय से बैठक कर लेने का निर्देश दिया. सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल को क्रियाशील रख कर अफवाहों का त्वरित खंडन करना है.भीड़ की गतिविधियों पर सीसीटीवी से निगरानी करनी है. किसी भी आपात स्थिति से निबटने के लिए क्विक रिस्पांस टीम व क्विक मेडिकल रिस्पांस टीम को तैनात रखना है. ड्रोन से गतिविधियों पर नजर रहेगी. डीएम व एसएसपी ने कहा कि जिला स्तर से मुख्य-मुख्य स्थलों पर मजिस्ट्रेट व पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी.एसएसपी राजीव मिश्रा ने कहा कि सभी थानाध्यक्ष पंडालों का भ्रमण करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel