[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना जोसा काउंसेलिंग : दूसरा मॉक सीट एलोकेशन आज होगा जारी

जोसा काउंसेलिंग : दूसरा मॉक सीट एलोकेशन आज होगा जारी

0
जोसा काउंसेलिंग : दूसरा मॉक सीट एलोकेशन आज होगा जारी

संवाददाता, पटना

देश के कुल आइआइटी-एनआइटी, ट्रिपल आइटी एवं जीएफटीआइ के कुल 121 कॉलेजों की 59917 सीटों के लिए करवायी जा रही जोसा काउंसलिंग की च्वाइस फिलिंग जारी है. हर दिन हजारों स्टूडेंट्स रैंक के आधार पर अपने कॉलेज ब्रांच मिलने की संभावना काउंसेलिंग में तलाश रहे हैं. काउंसेलिंग का दूसरा मॉक सीट एलोकेशन सोमवार 17 जून को दोपहर 12:30 बजे जारी किया जायेगा, इसमें 16 जून शाम पांच बजे तक च्वाइस भर चुके स्टूडेंट्स को शामिल किया जायेगा.

स्टूडेंट्स 121 कॉलेजों की 865 ब्रांचेज की च्वाइसेज भर सकते हैं. च्वाइस फिलिंग की अंतिम तिथि 18 जून शाम पांच बजे तक है. एलन कैरियर इंस्टीट्यूट के कैरियर काउंसलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया की पहले मॉक सीट एलोकेशन में एक लाख 56 हजार 430 स्टूडेंट्स की एक करोड़, 68 लाख, 1321 च्वाइसेज को शामिल कर आवंटन दिया गया था. दूसरे मॉक सीट एलोकेशन में यह स्टूडेंट्स की संख्या तेजी से बढ़ेगी और यह दो लाख तक जायेगी. यदि स्टूडेंट्स दिये गये समय में भरी हुई कॉलेज च्वाइस को लॉक नहीं कर पाता है तो उनकी अंतिम सेव च्वाइस स्वत: ही ऑटोलॉक हो जाती है. द्वितीय मॉक सीट आवंटन के बाद स्टूडेंट्स अपनी भरी हुई कॉलेज च्वाइस को अंतिम बार अवश्य चेक कर लें. उन्हें द्वितीय मॉक सीट आवंटन में जिस कॉलेज ब्रांच का आवंटन हुआ है. उनसे ऊपर कोई ऐसी कोई च्वाइस तो नहीं है जो मिली ब्रांच से प्राथमिकता में कम हो एवं मिली ब्रांच से नीचे कोई कॉलेज ब्रांच की च्वाइस ऐसी तो नहीं है जो उस मिली ब्रांच से प्राथमिकता में ऊपर भरनी थी. क्योंकि एक बार लॉक करने पर भरी ब्रांच में कोई बदलाव संभव नहीं है. इस बार जोसा काउंसेलिंग पांच राउंड में संपन्न होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel