[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना बिहार में ट्रेन की छत से बरसी शराब! धड़ाधड़ गिरीं बोतलें, VIDEO ने खोली तस्करी की पोल

बिहार में ट्रेन की छत से बरसी शराब! धड़ाधड़ गिरीं बोतलें, VIDEO ने खोली तस्करी की पोल

0
बिहार में ट्रेन की छत से बरसी शराब! धड़ाधड़ गिरीं बोतलें, VIDEO ने खोली तस्करी की पोल
ट्रेन में पड़ीं शराब की बोतलें

Bihar News: रक्सौल आ रही 15274 नंबर की सत्याग्रह एक्सप्रेस में उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब कोच की छत से अचानक शराब की बोतलें गिरने लगीं. ट्रेन उत्तर प्रदेश के पिपराइच स्टेशन से कप्तानगंज की ओर बढ़ रही थी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्लीपर कोच S4 और S5 के बीच बाथरूम के ऊपर लगे सीलिंग पैनल से अचानक एक-एक कर करीब 20 से अधिक शराब की बोतलें नीचे गिरने लगीं. पहले तो यात्रियों को कुछ समझ नहीं आया, लेकिन कुछ ही देर में पूरा मामला साफ हो गया.

तस्करी का नया तरीका आया सामने

जांच में सामने आया कि यह शराब तस्करी का नया और चौंकाने वाला तरीका है. आशंका जताई जा रही है कि ट्रेन के वाशिंग यार्ड में सीलिंग पैनल खोलकर उसमें शराब छिपाई जाती है. फिर ट्रेन जैसे ही बिहार की ओर बढ़ती है, उसे निकालने की कोशिश की जाती है.

बिहार में शराबबंदी के बीच बढ़ी तस्करी

बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू होने के बाद तस्कर लगातार नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं. ट्रेन के सीलिंग पैनल में शराब छिपाकर ले जाना इसी कड़ी का एक नया तरीका माना जा रहा है.

वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं. लोग पूछ रहे हैं कि इतने बड़े स्तर पर तस्करी हो रही थी, तो अब तक इसकी भनक क्यों नहीं लगी?

रेलवे पुलिस ने क्या कहा

रक्सौल RPF के प्रभारी सब-इंस्पेक्टर संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मिली है और ट्रेन के पहुंचने के बाद जांच की जाएगी. वहीं GRP थाना प्रभारी पवन कुमार ने भी कहा कि मामले की जांच जारी है.

कप्तानगंज में हो रही जांच

सूत्रों के मुताबिक, ट्रेन में मिली शराब को लेकर फिलहाल कप्तानगंज रेलवे पुलिस टीम जांच कर रही है. यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस तस्करी के पीछे कौन लोग शामिल हैं और यह नेटवर्क कितना बड़ा है.

घटना के बाद कुछ देर के लिए यात्रियों में दहशत का माहौल रहा. हालांकि बाद में स्थिति सामान्य हो गई, लेकिन इस घटना ने रेलवे और प्रशासन की सतर्कता पर गंभीर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं.

Also Read: कटिहार में पुलिस हिरासत में युवक की मौत, थाने पर बवाल, भीड़ ने पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

Previous article IPL 2026: जीत का आशीर्वाद लेने तिरुमाला मंदिर पहुंचे RCB के खिलाड़ी! CSK से होगा अगला मैच
Next article उद्घाटन की बाट जोह रहा तारानारी का संस्कृत विद्यालय, छात्रों को नहीं मिल पा रहा लाभ
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel