[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना बिहार में किसानों की जमीन सोने के भाव बिकेगी, सैटेलाइट टाउनशिप के लिए पहले बनेगा कोर एरिया

बिहार में किसानों की जमीन सोने के भाव बिकेगी, सैटेलाइट टाउनशिप के लिए पहले बनेगा कोर एरिया

0
बिहार में किसानों की जमीन सोने के भाव बिकेगी, सैटेलाइट टाउनशिप के लिए पहले बनेगा कोर एरिया
सैटेलाइट टाउनशिप को लेकर पहले बनेंगे कोर एरिया

Satellite Township Bihar: सम्राट सरकार की कैबिनेट बैठक में बिहार में 11 जिलों में सैटेलाइट टाउनशिप बनाने की घोषणा की गई. अब इसे लेकर अपडेट है कि पहले कोर एरिया को तैयार किया जाएगा. ऐसा इसलिए क्योंकि कोर एरिया फिलहाल हरित पट्टी जैसी है. साथ ही यहां कोई स्ट्रक्चर भी नहीं है. इससे किसानों से जमीन लेने में आसानी होगी. इस पूरे इलाके को आवासीय, व्यावसायिक और सामुदायिक जोन में बांटकर प्लाटिंग की जायेगी.

कितनी जगह पर क्या बनाया जाएगा?

टाउनशिप में चौड़ी सड़कें, स्ट्रीट लाइट, ड्रेनेज और अन्य बुनियादी सुविधाएं बनायी जायेंगी. सार्वजनिक जमीन पर पार्क, खेल के मैदान और अन्य जरूरी संसाधन भी विकसित किए जायेंगे. नगर विकास विभाग की ओर से बताया गया कि कि कोर एरिया तैयार होने के बाद टाउनशिप का विस्तार स्पेशल एरिया तक किया जायेगा.

  • जमीन के 3 प्रतिशत हिस्से को आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों का घर बनाने के लिए सुरक्षित रखा जाएगा.
  • 5 प्रतिशत हिस्सा हरियाली (पार्क) के लिए रखा जायेगा.
  • 15 प्रतिशत हिस्सा प्लानिंग अथॉरिटी के पास रहेगा, ताकि भविष्य में अन्य जरूरतें पूरी हो सकें.
  • 55 प्रतिशत हिस्से में चौड़ी सड़कें और बुनियादी ढांचे का विकास होगा.
  • 55 प्रतिशत विकसित जमीन मालिकों को लौटा दी जायेगी.

पटना में राज्य का सबसे बड़ा स्पेशल एरिया

जानकारी के मुताबिक, पटना की टाउनशिप का स्पेशल एरिया राज्य में सबसे बड़ा है, जिसमें 81 हजार से अधिक हेक्टेयर एरिया शामिल है. सोनपुर में कोर एरिया लगभग दो हजार एकड़ में फैला है, जो राज्य में सबसे बड़ा है. नई टाउनशिप को आर्थिक गतिविधियों का केंद्र बनाने पर भी जोर दिया जा रहा है. इसके लिए सड़क, रेल और हवाई मार्ग से संपर्क आसान बनाया जायेगा.

टाउनशिप की सीमा नेशनल हाइवे और रिंग रोड के आसपास रखी गई है. विभाग ने नया एयरपोर्ट बनाने की योजना भी बनाई गई है. सोनपुर में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट प्रस्तावित है, जबकि भागलपुर टाउनशिप के लिए सुल्तानगंज में एयरपोर्ट प्रस्तावित है. यह योजना राज्य में आधुनिक और व्यवस्थित शहरी विकास की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है.

किसानों को कैसे होगा फायदा?

अभी किसानों के पास जो बेतरतीब या बिखरे हुए प्लॉट हैं, उन्हें समेटकर एक नियमित आकार का ‘डेवलप्ड प्लॉट’ दिया जायेगा. इससे उसकी उपयोगिता और कीमत बढ़ जायेगी, जो जमीन किसान को वापस मिलेगी. वह पूरी तरह विकसित होगी, यानी कि हर प्लॉट तक पक्की सड़क, बिजली की लाइन, पानी और नाली की सुविधा पहले से मौजूद होगी. आज जिस खेत की कीमत कम है, डेवलप होने के बाद टाउनशिप में वही प्लॉट सोने के भाव बिकेगा. इस तरह से सरकार किसानों के आर्थिक फायदे को ध्यान में रखकर तैयारी कर रही है.

Also Read: बोधगया में सुजाता पुल से नीचे गिरी जीप, 9 बच्चियां घायल, ड्राइवर की मौत

Previous article MADHEPURA पुल के किनारे कचरा डंपिंग से लोग परेशान
Next article LAKHISARI ओवरलोड वाहन दे रहे हादसे को खुला आमंत्रण, खतरे में जिंदगियां
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel