[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Bihar BJP President: संजय सरावगी बने बिहार बीजेपी के चीफ, दिलीप जायसवाल की लेंगे जगह

Bihar BJP President: संजय सरावगी बने बिहार बीजेपी के चीफ, दिलीप जायसवाल की लेंगे जगह

0
Bihar BJP President: संजय सरावगी बने बिहार बीजेपी के चीफ, दिलीप जायसवाल की लेंगे जगह
संजय सरावगी

Bihar BJP President: बिहार बीजेपी के नए चीफ संजय सरावगी होंगे. वो दरभंगा सदर से विधायक हैं. वो बिहार सरकार में मंत्री रह चुके हैं. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने संजय सरावगी को भाजपा बिहार का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है. इस संबंध में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह द्वारा पत्र जारी किया गया है. पत्र में कहा गया है कि यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी. संजय सरावगी संगठन और सरकार दोनों स्तरों पर सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं. उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने से बिहार भाजपा को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

कौन हैं संजय सरावगी

संजय सरावगी बिहार की राजनीति में एक अनुभवी, कर्मठ और जमीनी नेता के रूप में जाने जाते हैं. उनका जन्म 28 अगस्त 1969 को बिहार के दरभंगा में हुआ. छात्र जीवन से ही वे सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रहे और लगभग दस वर्षों तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) में कई जिम्मेदारियों को संभाला.

राजनीति में उनका सफर वर्ष 1999 में भाजपा के जिला मंत्री के रूप में शुरू हुआ. इसके बाद 2001 में वे दरभंगा नगर मंडल भाजपा के अध्यक्ष बने. 2002 में नगर निगम के वार्ड संख्या 6 से पार्षद चुने गए और 2003 में भाजपा दरभंगा जिला के महामंत्री बने. 2005 वो पहली बार विधायक बनें और दरभंगा सदर विधानसभा क्षेत्र से लगातार छह बार विधायक चुने गए.

2017 में वे बिहार विधानसभा की प्राक्कलन समिति के सभापति रहे. फरवरी 2025 में वो बिहार सरकार में राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री बने. संजय सरावगी की पहचान एक कुशल संगठनकर्ता की है.

इसे भी पढ़ें: एलाइनमेंट बदला, अब किशनगंज में 72 किमी तक गुजरेगा सिलीगुड़ी-गोरखपुर एक्सप्रेसवे, देखिये लेटेस्ट अपडेट

Previous article Sarso ka Bhujiya Recipe in Hindi: मिनटों में बनाए बिहारी स्टाइल सरसों का भुजिया
Next article Homemade Hair Oils: महंगे प्रोडक्ट्स को डस्टबिन में करें डंप! घर पर बने ये हेयर ऑइल्स आपके बालों को बनाएंगे हेल्दी और स्ट्रॉन्ग
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel