[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच टेंशन में बिहार के कई परिवार, संजय झा ने विदेश मंत्रालय को सौंपा फीडबैक

ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच टेंशन में बिहार के कई परिवार, संजय झा ने विदेश मंत्रालय को सौंपा फीडबैक

0
ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच टेंशन में बिहार के कई परिवार, संजय झा ने विदेश मंत्रालय को सौंपा फीडबैक
जनता दल यूनाइटेड के सांसद संजय झा

Iran USA Conflict: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव ने बिहार के हजारों परिवारों की चिंता बढ़ा दी है. जनता दल यूनाइटेड के सांसद संजय झा ने इस मुद्दे पर जानकारी देते हुए बताया कि बिहार और देश के अन्य राज्यों के लाखों लोग इन देशों में काम करते हैं. उन्होंने कहा कि प्रभावित इलाकों से लगातार लोगों और उनके परिजनों के फोन आ रहे हैं, जो वहां के हालातों को लेकर काफी डरे हुए हैं. संजय झा ने इस संबंध में विदेश मंत्री एस. जयशंकर से विस्तार से चर्चा की है और उन्हें जमीनी स्थिति से अवगत कराया है. भारत सरकार खाड़ी देशों के नेतृत्व और संबंधित अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है.

संजय झा ने क्या बताया

सांसद संजय झा ने बताया कि युद्ध जैसे हालातों के कारण फिलहाल वहां के कई प्रमुख एयरपोर्ट बंद कर दिए गए हैं. इससे लोगों की तुरंत वापसी में तकनीकी दिक्कतें आ रही हैं. उन्होंने खाड़ी देशों में रह रहे भारतीय लोगों से अपील की है कि वे अभी अपने घरों के भीतर ही रहें और किसी भी तरह की अफवाह पर यकीन न करें. जैसे ही वहां की स्थिति थोड़ी सामान्य होगी और हवाई सेवाएं बहाल होंगी, भारत सरकार सभी की सुरक्षित वतन वापसी के लिए ठोस रास्ता निकालेगी. इस पूरे मामले को लेकर बिहार सरकार भी केंद्र के साथ तालमेल बनाए हुए है ताकि प्रवासियों को हर संभव मदद पहुंचाई जा सके.

बाहर जाने वालों को रोका

इस तनाव का सीधा असर उन लोगों पर पड़ा है जो बिहार से वापस काम पर लौटने वाले थे. हैदराबाद एयरपोर्ट पर अररिया और पूर्णिया के कई परिवारों को उस समय रोक दिया गया जब वे कतर जाने के लिए उड़ान भरने की तैयारी में थे. एयरपोर्ट अधिकारियों ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए उन्हें आगे जाने की इजाजत नहीं दी. इस कारण इन यात्रियों को अब वापस बिहार लौटना पड़ेगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

कुवैत में रहते हैं बड़ी संख्या में भारतीय

कुवैत में इस समय करीब दस लाख से ज्यादा भारतीय रह रहे हैं और मिसाइल हमलों के बाद वहां काफी डर का माहौल है. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कुवैत स्थित भारतीय दूतावास ने एक स्पेशल एडवाइजरी जारी की है. सभी नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि वे स्थानीय सुरक्षा निर्देशों का कड़ाई से पालन करें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें. किसी भी आपात स्थिति या मदद की जरूरत होने पर दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर 96565501946 जारी किया है. इस पर 24 घंटे संपर्क किया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें: 15 साल बाद सलवार-सूट में देखा और हो गया प्यार, जानिए जयमाला स्टेज पर दुल्हन को आशिक ने क्यों मारी गोली

बिहार के इस जिले को मिले 4325 करोड़ का प्रोजेक्ट और गंडक पर पुल, नीतीश सरकार ने केंद्र से की सिफारिश

Previous article होली 2026 स्पेशल: ये 5 भोजपुरी गाने रंगों के त्योहार का मजा करेंगे दोगुना
Next article चंद्र ग्रहण 2026: खुले आसमान में देखना सुरक्षित है या नहीं? जानें वैज्ञानिक सच
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel