[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना नीतीश दिल्ली में रहकर भी बिहार पर रखेंगे निगाह, अगले सीएम फेस पर संजय झा बोले- उन्होंने कोई ऐलान नहीं किया

नीतीश दिल्ली में रहकर भी बिहार पर रखेंगे निगाह, अगले सीएम फेस पर संजय झा बोले- उन्होंने कोई ऐलान नहीं किया

0
नीतीश दिल्ली में रहकर भी बिहार पर रखेंगे निगाह, अगले सीएम फेस पर संजय झा बोले- उन्होंने कोई ऐलान नहीं किया
सीएम नीतीश और संजय कुमार

Bihar Next CM: बिहार की राजनीति में इन दिनों सिर्फ एक ही सवाल गूंज रहा है कि नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद प्रदेश का मुखिया कौन होगा? इस सवाल का जवाब जेडीयू नेता संजय झा ने दिया है. संजय झा के बयान से साफ हो गया है कि नीतीश कुमार भले ही दिल्ली की राजनीति में कदम रख रहे हों, लेकिन बिहार की कमान और प्रभाव उनके हाथों में ही रहेगा.

दिल्ली में रहकर भी बिहार पर रखेंगे निगाह

संजय झा ने स्पष्ट किया कि नीतीश कुमार केवल संसद सत्र के दौरान दिल्ली में रहेंगे. बाकी सारा समय वे बिहार में ही बिताएंगे और राज्य के विकास के कामों की निगरानी करेंगे. उन्होंने ’25 से 30 फिर से नीतीश’ के नारे को दोहराते हुए कहा कि आने वाले वर्षों में भी बिहार को नीतीश कुमार का ही मार्गदर्शन मिलता रहेगा. संजय झा ने कहा कि नीतीश एक जमीनी नेता हैं और वे लोगों से सीधा संवाद कभी नहीं छोड़ेंगे.

अगला मुख्यमंत्री कौन? सस्पेंस जारी

अगले मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर चल रही अटकलों पर संजय झा ने यह साफ नहीं किया कि अगला सीएम बीजेपी से होगा या जेडीयू से. उन्होंने कहा कि इस पर अंतिम मुहर NDA के बड़े नेता मिलकर लगाएंगे. नीतीश कुमार द्वारा सम्राट चौधरी की तारीफ किए जाने पर उन्होंने कहा कि यह नीतीश जी का पुराना अंदाज है. वे हमेशा स्थानीय नेतृत्व का हौसला बढ़ाते हैं, इसका मतलब यह नहीं कि उन्होंने किसी के नाम का ऐलान कर दिया है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

संसद में बिहार की आवाज

जेडीयू का मानना है कि नीतीश कुमार का राज्यसभा जाना बिहार के लिए फायदेमंद साबित होगा. वे दिल्ली के गलियारों में बिहार की मांगों को और मजबूती से रखेंगे. इन बयानों से संजय झा ने संदेश दिया है कि बिहार में सत्ता का केंद्र भले ही बदले, लेकिन पावर की चाबी नीतीश कुमार के पास ही रहने वाली है.

इसे भी पढ़ें: बिहार के 8 जिलों में ऑरेंज और 30 जिलों में येलो अलर्ट, अगले 24 घंटे के लिए IMD ने जारी की चेतावनी

पप्पू यादव ने बताया क्यों हारे एडी सिंह, बिना नाम लिए इस नेता को ठहराया जिम्मेदार

Previous article अब सिर्फ एक टैप से रोक सकते हैं इंस्टाग्राम रील, कंपनी लेकर आयी टैप-टू-पॉज फीचर
Next article श्रीराम नवमी पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel