[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना बिहार के गर्ल्स हॉस्टल के लिए सख्त गाइडलाइन जारी: रजिस्ट्रेशन जरूरी, मेल्स की एंट्री पर रोक, 24 घंटे तैनात रहेगी वार्डन

बिहार के गर्ल्स हॉस्टल के लिए सख्त गाइडलाइन जारी: रजिस्ट्रेशन जरूरी, मेल्स की एंट्री पर रोक, 24 घंटे तैनात रहेगी वार्डन

0
बिहार के गर्ल्स हॉस्टल के लिए सख्त गाइडलाइन जारी: रजिस्ट्रेशन जरूरी, मेल्स की एंट्री पर रोक, 24 घंटे तैनात रहेगी वार्डन
सम्राट चौधरी की फाइल फोटो

Patna Hostel News: बिहार सरकार ने बालिकाओं और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया है. डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा है कि समाज के विकास और महिला सशक्तिकरण के लिए लड़कियों और महिलाओं का शिक्षित और आत्मनिर्भर होना जरूरी है. सरकार चाहती है कि महिलाओं को स्कूल, कॉलेज, कार्यस्थल और रहने वाली जगहों पर पूरी तरह सुरक्षित माहौल मिले.

महिला सुरक्षा को लेकर सरकार सख्त

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं को समान अवसर और सम्मान के साथ जीवन जीने का अधिकार है. इसमें कोई बाधा न आए, इसके लिए गृह विभाग ने नए और सख्त निर्देश जारी किए हैं. खासतौर पर राज्यभर में चल रहे गर्ल्स हॉस्टल और लॉज को लेकर नियमों में बदलाव किया गया है.

सभी गर्ल्स हॉस्टल का रजिस्ट्रेशन जरूरी

सम्राट चौधरी ने बताया कि अब बिहार के हर गर्ल्स हॉस्टल और लॉज का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य होगा. हर थाने में क्षेत्र के सभी हॉस्टलों का पूरा ब्योरा रखा जाएगा. जरूरत पड़ने पर तुरंत जानकारी मिल सके, इसकी जिम्मेदारी महिला हेल्प डेस्क को दी गई है.

24 घंटे महिला वार्डन की तैनाती जरूरी

नए दिशा-निर्देश के मुताबिक, हर हॉस्टल में 24 घंटे महिला वार्डन की मौजूदगी अनिवार्य होगी. वार्डन, गार्ड, रसोइया और सफाईकर्मी समेत सभी कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन जरूरी किया गया है. बिना सत्यापन के कोई कर्मचारी नहीं रखा जाएगा.

CCTV, लाइट और मजबूत सुरक्षा इंतजाम

हॉस्टल के मेन गेट, गलियारे, खाने वाली जगह और पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे. कैमरों की रिकॉर्डिंग कम से कम 30 दिनों तक सुरक्षित रखनी होगी. हॉस्टल में पर्याप्त लाइट, साफ-सफाई, मजबूत दरवाजे, ताले और खिड़कियों में लोहे की जाली होना जरूरी होगा.

विजिटर रजिस्टर और पुरुषों की एंट्री पर रोक

हॉस्टल में आने वाले हर व्यक्ति का नाम, मोबाइल नंबर और आधार डिटेल्स विजिटर रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा. कमरों वाले हिस्से में पुरुषों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा. रात के समय छात्राओं और स्टाफ की उपस्थिति दर्ज करने के लिए बायोमेट्रिक सिस्टम लगाने पर भी जोर दिया गया है.

इमरजेंसी के लिए खास व्यवस्था

इमरजेंसी से निपटने के लिए हॉस्टलों में स्थानीय थाना, महिला हेल्प डेस्क, अभया ब्रिगेड और 112 नंबर की जानकारी वाले पोस्टर लगाए जाएंगे. छात्राओं को 112 इंडिया ऐप के सुरक्षा फीचर्स की भी जानकारी दी जाएगी.

नियमित जांच, लापरवाही पर कार्रवाई

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस, महिला हेल्प डेस्क और अभया ब्रिगेड मिलकर हॉस्टलों की नियमित जांच करेंगे. किसी भी संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई होगी. उन्होंने साफ कहा कि बच्चियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा.

Also Read: पटना NEET छात्रा मौत केस: पत्रकारों के सवाल पर SSP बोले- नो कमेंट्स, 15 मिनट में PC खत्म, IG ने क्या कहा?

Previous article सड़क पर पुलिया निर्माण कार्य की धीमी रफ्तार से लोगों में आक्रोश
Next article नवादा बाजार की पुलिस ने कार से विदेशी शराब किया जब्त, तस्कर गिरफ्तार
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel