[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना कमांड देते ही हरा गमछा वालों को पकड़ लेगा AI, सीएम सम्राट बोले- पुलिस को कार्रवाई की खुली छूट

कमांड देते ही हरा गमछा वालों को पकड़ लेगा AI, सीएम सम्राट बोले- पुलिस को कार्रवाई की खुली छूट

0
कमांड देते ही हरा गमछा वालों को पकड़ लेगा AI, सीएम सम्राट बोले- पुलिस को कार्रवाई की खुली छूट
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

Samrat Choudhary: पटना के ऊर्जा भवन में शनिवार को सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से AI Summit 2026 का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया. विभागीय मंत्री नीतीश मिश्रा भी इस मौके पर मौजूद रहे. इस दौरान मुख्यमंत्री ने बिहार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI की बढ़ती भूमिका और तकनीक के इस्तेमाल पर विस्तार से बात की. अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री ने एक ऐसा उदाहरण दिया, जिस पर कार्यक्रम में मौजूद लोग मुस्कुरा पड़े और तालियां बजाने लगे.

सम्राट चौधरी ने हल्के अंदाज में क्या कहा

सीएम ने कहा कि पटना में करीब चार हजार AI कैमरे लगाए गए हैं. अगर AI को एक बार बोल दिया जाए कि हरा गमछा रखने वालों को खोजो, तो वह तुरंत सभी हरा गमछा वालों को पकड़ लेगा. यह बात कहते समय मुख्यमंत्री हल्के अंदाज में नजर आए. उन्होंने तुरंत साफ किया कि उनका इशारा किसी खास व्यक्ति या दल की ओर नहीं है.

बता दें कि बिहार की राजनीति में हरे गमछे को राष्ट्रीय जनता दल से जोड़कर देखा जाता है. हाल के दिनों में पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच हरी टोपी का भी इस्तेमाल बढ़ा है. मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद कार्यक्रम में कुछ देर तक हल्का माहौल बना रहा.

अपराधियों की कोई जाति नहीं होती: सम्राट चौधरी

अपने भाषण के दौरान मुख्यमंत्री ने कानून-व्यवस्था और अपराध के मुद्दे पर भी बात की. उन्होंने कहा कि उनके लिए अपराधी की कोई जाति या धर्म नहीं होता. पुलिस अपराधी को केवल अपराधी की तरह देखे और उसी हिसाब से कार्रवाई करे.

उन्होंने कहा कि क्या पुलिस अपराधी की जाति पूछकर गोली मारेगी? ऐसा कभी नहीं होना चाहिए. बिहार में कानून का राज स्थापित करना सरकार की प्राथमिकता है. अगर कोई भी व्यक्ति प्रशासनिक व्यवस्था को चुनौती देगा, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी, चाहे वह किसी भी जाति या धर्म का हो.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

देश को विकसित बनाने के लिए बिहार का आगे बढ़ना जरूरी

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज तकनीक तेजी से लोगों की जिंदगी बदल रही है. एक समय था जब लोगों ने कल्पना भी नहीं की थी कि करोड़ों लोग मोबाइल का इस्तेमाल करेंगे. आज देश में बड़ी संख्या में लोग मोबाइल और डिजिटल तकनीक से जुड़े हैं.

उन्होंने कहा कि अगर भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है, तो बिहार को भी समृद्ध बनाना जरूरी है. बिहार हमेशा से ज्ञान और शिक्षा की धरती रहा है. यहां के विश्वविद्यालयों में कभी दुनिया भर से छात्र पढ़ने आते थे. मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में आईटी विभाग ऐसे और कार्यक्रम आयोजित करेगा, ताकि बिहार तकनीक और डिजिटल क्षेत्र में आगे बढ़ सके.

इसे भी पढ़ें: ‘बिहार सरकार’ लिखी सायरन गाड़ी में आए अपराधी, स्वर्ण व्यवसायी से फिल्मी अंदाज में लाखों की लूट

Previous article नालंदा में ठनके की चपेट में आने से युवक की मौत, पीड़ित परिवार को मिला मुआवजा
Next article कंप्यूटर साइंस वालों की नौकरी नहीं होगी खत्म, AI के साथ बदलना होगा तरीका
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel