[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना बिहार में नई सरकार का फॉर्मूला तैयार, सम्राट चौधरी के साथ दो उपमुख्यमंत्री लेंगे शपथ

बिहार में नई सरकार का फॉर्मूला तैयार, सम्राट चौधरी के साथ दो उपमुख्यमंत्री लेंगे शपथ

0
बिहार में नई सरकार का फॉर्मूला तैयार, सम्राट चौधरी के साथ दो उपमुख्यमंत्री लेंगे शपथ
बिजेंद्र प्रसाद यादव और विजय कुमार चौधरी बनेंगे डिप्टी सीएम

Samrat Choudhary: बिहार में नई सरकार के गठन की तस्वीर अब साफ हो गई है. सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे और उनके साथ सिर्फ दो नेता ही पहली कैबिनेट में शपथ ग्रहण करेंगे. जनता दल यूनाइटेड की ओर से विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव उपमुख्यमंत्री बनाए जाएंगे.

बाकी नाम बाद में तय होंगे

जानकारी के मुताबिक, जदयू की कोर कमेटी की बैठक में इस फैसले पर सहमति बनी. विजय चौधरी का नाम पहले से ही डिप्टी सीएम के लिए चर्चा में था, लेकिन बिजेंद्र प्रसाद यादव का नाम मंगलवार को अंतिम रूप से तय किया गया. नई सरकार के बाकी मंत्रियों का शपथ ग्रहण अभी नहीं होगा. बताया जा रहा है कि मई के पहले सप्ताह में मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा. इसके बाद बाकी मंत्रियों के नाम तय होंगे.

विजय कुमार चौधरी के बारे में जानिये

विजय कुमार चौधरी बिहार की राजनीति का बड़ा और भरोसेमंद चेहरा माने जाते हैं. वह लंबे समय से नीतीश कुमार के करीबी सहयोगी रहे हैं. राजनीति में आने से पहले वह भारतीय स्टेट बैंक में अधिकारी थे. अपने पिता के निधन के बाद उन्होंने 1982 में कांग्रेस के टिकट पर पहला चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की. बाद में 2005 में जदयू में शामिल हुए. अभी वह सरायरंजन से विधायक हैं और जल संसाधन व संसदीय कार्य मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. इससे पहले शिक्षा, वित्त और वाणिज्यकर जैसे विभाग भी संभाल चुके हैं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

बिजेंद्र प्रसाद यादव के बारे में जानिये

बिजेंद्र प्रसाद यादव भी बिहार के सबसे अनुभवी नेताओं में गिने जाते हैं. वह 1990 से लगातार सुपौल सीट से चुनाव जीतते आ रहे हैं. मौजूदा समय में ऊर्जा, वित्त और वाणिज्यकर विभाग उनके पास है. उन्होंने लालू प्रसाद सरकार में पहली बार मंत्री पद संभाला था और तब से लगातार सत्ता में सक्रिय हैं. जदयू प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं.

इसे भी पढ़ें: अमित शाह की वो भविष्यवाणी जो सच हुई, सम्राट चौधरी के हाथ में आई बिहार की कमान

सम्राट चौधरी ही क्यों बने बिहार के पहले भाजपा मुख्यमंत्री, इन वजहों से रेस में निकले सबसे आगे

Previous article Deoghar news : बकायेदार ट्रैक्टर मालिकों पर परिवहन विभाग की सख्ती, टैक्स नहीं चुकाया तो होगी कार्रवाई
Next article भानु प्रताप शाही केस: हाईकोर्ट ने निचली अदालत से मांगा रिकॉर्ड, बरी करने के फैसले को सरकार ने दी चुनौती
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel