[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना मिशन एडमिशन : संत माइकल हाइस्कूल की ओर से आज जारी होगा एलकेजी का एडमिशन फॉर्म

मिशन एडमिशन : संत माइकल हाइस्कूल की ओर से आज जारी होगा एलकेजी का एडमिशन फॉर्म

0
मिशन एडमिशन : संत माइकल हाइस्कूल की ओर से आज जारी होगा एलकेजी का एडमिशन फॉर्म

संवाददाता, पटना

शहर के दीघा स्थित संत माइकल हाइस्कूल में नये सत्र 2025-26 में एलकेजी का एडमिशन फॉर्म गुरुवार को जारी किया जायेगा. स्कूल की वेबसाइट पर एलकेजी का एडमिशन फॉर्म जारी किया जायेगा. यहां एलकेजी का एडमिशन फॉर्म 31 दिसंबर तक मिलेगा. एलकेजी में 240 सीटें हैं. फॉर्म की कीमत 1000 रुपये रखी गयी है. यहां एलकेजी में एडमिशन के लिए बच्चे की उम्र 31 मार्च 2025 तक साढ़े तीन से चार वर्ष होनी चाहिए.

इसके अलावा बेली रोड स्थित कार्मेल हाइस्कूल की ओर से एलकेजी का एडमिशन फॉर्म जारी कर दिया गया है. वहीं कुर्जी स्थित लोयोला माउंटेसरी की ओर से अभिभावकों को नर्सरी और एलकेजी का एडमिशन फॉर्म भरने का एक और मौका दिया गया है. स्कूल की ओर से तीन और चार जनवरी 2025 को ऑफलाइन मोड में फॉर्म जारी किया जायेगा. इच्छुक अभिभावक स्कूल काउंटर से निर्धारित तिथि पर सुबह 8:30 से दोपहर 12 बजे तक फॉर्म खरीद सकते हैं. यहां नर्सरी में 110 और एलकेजी में 30 सीटों पर बच्चों का एडमिशन लिया जायेगा. नर्सरी और एलकेजी के एडमिशन फॉर्म की कीमत 1000 रुपये रखी गयी है. एलकेजी के एडमिशन फॉर्म की कीमत एक हजार रुपये रखी गयी है.

वहीं कुर्जी स्थित नोट्रेडेम मोंटेसरी स्कूल की ओर से नर्सरी में एडमिशन के लिए फॉर्म स्कूल की वेबसाइट पर चार जनवरी को जारी किया जायेगा. स्कूल की ओर से पांच जनवरी तक ही फॉर्म वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा. स्कूल की ओर से नर्सरी में सत्र 2025-26 में नर्सरी में एडमिशन फॉर्म की कीमत 1000 रुपये रखी गयी है. इसके अलावा अशोक राजपथ स्थित मेरी वार्ड किंडरगार्टेन में नर्सरी सत्र 2025-26 के लिए एडमिशन फॉर्म सात जनवरी 2025 को जारी की जायेगी. एलकेजी का एडमिशन फॉर्म 13 जनवरी को जारी किया जायेगा. एडमिशन फॉर्म की कीमत एक हजार रुपये रखी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel