RRB Section Controller Result 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने सेक्शन कंट्रोलर भर्ती के लिए आयोजित कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT) का परिणाम जारी कर दिया है. सफल अभ्यर्थियों की सूची भी जारी कर दी गई है, जिन्हें अब दस्तावेज सत्यापन (DV) और मेडिकल परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा. अभ्यर्थी अपना स्कोरकार्ड आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं.
Patna News: आरआरबी ने जारी किया सेक्शन कंट्रोलर सीबीएटी परिणाम
रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने सीईएन के तहत आयोजित सेक्शन कंट्रोलर भर्ती परीक्षा के लिए कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT) का परिणाम घोषित कर दिया है. बोर्ड ने उन अभ्यर्थियों की सूची जारी की है जिन्हें दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) और मेडिकल परीक्षा के लिए अस्थायी रूप से चयनित किया गया है.
RRB Section Controller Result 2026: कैसे देखें अपना स्कोरकार्ड?
अभ्यर्थी आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी पंजीकरण संख्या (Registration Number) और जन्मतिथि (Date of Birth) दर्ज कर सीबीएटी स्कोर देख सकते हैं. बोर्ड के अनुसार स्कोरकार्ड परिणाम जारी होने की तिथि से 15 दिनों तक डाउनलोड किया जा सकेगा.
Merit List :मेरिट कैसे तैयार की गई?
आरआरबी के अनुसार, सीबीएटी में सफल होने के लिए सभी श्रेणियों के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 42 अंक प्राप्त करना अनिवार्य है. इस न्यूनतम अंक में किसी भी वर्ग को छूट नहीं दी गई है. अंतिम मेरिट सूची तैयार करने में सीबीटी (CBT) को 70 प्रतिशत और सीबीएटी (CBAT) को 30 प्रतिशत वेटेज दिया गया है.
पटना की खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें
11 और 12 जुलाई को होगा दस्तावेज सत्यापन
दस्तावेज सत्यापन (DV) की प्रक्रिया 11 और 12 जुलाई को आयोजित की जाएगी. चयनित अभ्यर्थियों को डीवी की तिथि, स्थान और रिपोर्टिंग समय की जानकारी एसएमएस, ई-मेल तथा आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी.
दस्तावेज सत्यापन के समय क्या साथ ले जाना होगा?
दस्तावेज सत्यापन के लिए अभ्यर्थियों को निम्नलिखित दस्तावेज साथ लाने होंगे.
- सभी मूल शैक्षणिक एवं आवश्यक प्रमाण पत्र.
- सभी दस्तावेजों की स्व-सत्यापित (Self Attested) प्रतियां.
- दो हालिया पासपोर्ट आकार के रंगीन फोटो.
- अन्य आवश्यक दस्तावेज, जैसा आरआरबी के निर्देश में उल्लेखित हो.
मेडिकल परीक्षा के बाद होगी अंतिम नियुक्ति
आरआरबी ने स्पष्ट किया है कि दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा सफलतापूर्वक पूरी करने वाले अभ्यर्थियों को ही अंतिम नियुक्ति दी जाएगी. इसलिए अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि पर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने की सलाह दी गई है. चयनित अभ्यर्थियों को अपने मोबाइल और ई-मेल पर मिलने वाले संदेशों पर नजर बनाए रखें. साथ ही आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट देखते रहें.
Also Read: पटना के बिहटा में महिला हत्याकांड मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, 4 महीने बाद पुलिस ने घर से दबोचा
