[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना प्रभात खबर के पत्रकार का फोन छीना, सबूत मिटाए, गालियां दीं, पटना जंक्शन पर RPF जवानों ने दी जेल भेजने की धमकी

प्रभात खबर के पत्रकार का फोन छीना, सबूत मिटाए, गालियां दीं, पटना जंक्शन पर RPF जवानों ने दी जेल भेजने की धमकी

0
प्रभात खबर के पत्रकार का फोन छीना, सबूत मिटाए, गालियां दीं, पटना जंक्शन पर RPF जवानों ने दी जेल भेजने की धमकी
पटना जंक्शन पर प्रभात खबर के पत्रकारों के साथ बदसलूकी

Patna Junction: ट्रेन लेट होने से जूझ रहे यात्रियों की परेशानी दिखाने प्रभात खबर के दो पत्रकार रविवार को पटना जंक्शन पहुंचे थे. जिनके साथ आरपीएफ जवानों ने बदतमीजी की है. कवरेज के दौरान पत्रकारों के साथ न सिर्फ बहस और धक्का-मुक्की की गई, बल्कि उनका मोबाइल फोन छीनकर सबूत मिटाने की भी कोशिश हुई.

कोहरे के कारण घंटों लेट चल रही ट्रेनों में फंसे यात्रियों की परेशानी को दिखाने के लिए पत्रकार पटना जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर मौजूद थे. इसी दौरान दिल्ली-कामाख्या ब्रह्मपुत्र मेल स्टेशन पर पहुंची. पत्रकारों ने ट्रेन से उतरे यात्रियों से उनकी परेशानी को लेकर बातचीत शुरू की और वीडियो रिकॉर्ड किया.

मोबाइल छीनने का किया गया प्रयास

इसी बीच आरपीएफ के कई जवान मौके पर पहुंचे और पत्रकारों से उलझने लगे. फिर बिना किसी ठोस वजह के वीडियो बनाने से रोकने की कोशिश की गई. मोबाइल फोन छीनने का प्रयास किया गया. पत्रकारों का कहना है कि वे केवल यात्रियों की परेशानी दिखा रहे थे, न कि रेलवे के खिलाफ कोई कमेंट कर रहे थे.

इतना ही नहीं, मौके पर एक बुजुर्ग महिला स्लीपर कोच में चढ़ने के लिए मदद मांग रही थी, लेकिन जवानों ने उसकी सहायता करने के बजाय पत्रकारों से बहस जारी रखी. इसके बाद पत्रकारों को जबरन आरपीएफ थाना ले जाया गया, जहां उन्हें करीब 45 मिनट से एक घंटे तक बैठाकर रखा गया.

थाने में गाली-गलौज, जवान ने दी धमकी

पत्रकारों ने बताया कि थाने में उनके साथ लगातार बदतमीजी की गई. उन्हें गाली-गलौज का सामना करना पड़ा और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया. बार-बार पूछने पर भी यह नहीं बताया गया कि उनकी गलती क्या है. पहचान पत्र दिखाने के बावजूद आरपीएफ जवान उनका मजाक उड़ाते रहे और जेल भेजने की धमकी देते रहे.

वहीं हाथ में खाने की टिफिन लिए एक आरपीएफ जवान ने कहा कि तुम्हारी कोई औकात नहीं है. मेरी औकात देखनी है तो वर्दी उतारने के बाद शाम 4 बजे के बाद मिलो. इस दौरान पत्रकार यह समझाने की कोशिश करते रहे कि वीडियो में रेलवे के खिलाफ कोई नकारात्मक बात नहीं है, बल्कि यात्रियों की वास्तविक परेशानी को ही दिखाया जा रहा है.

जब प्रमोशन के लिए बुलाया जाता है, तो सवाल उठाने पर आपत्ति क्यों?

पत्रकारों ने सवाल उठाया है कि जब रेलवे बोर्ड के निर्देश पर वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेनों के उद्घाटन और प्रचार के लिए मीडिया को बाकायदा आमंत्रण भेजा जाता है. स्टेशन पर कवरेज कराया जाता है और रील-वीडियो बनाने की अनुमति दी जाती है. तो फिर यात्रियों की समस्या दिखाने पर इस तरह का व्यवहार क्यों किया जाता है? जिन पत्रकारों के साथ बदतमीजी हुई, वे पहले भी रेलवे के साथ कई प्रमोशनल यात्राओं का हिस्सा रह चुके हैं.

आरपीएफ इंस्पेक्टर बोले- मुझे कोई जानकारी नहीं

पटना जंक्शन आरपीएफ इंस्पेक्टर अजय शंकर पटेल से जब फोन पर इस घटना के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने साफ कहा कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है. उन्होंने यह जरूर कहा कि जानकारी मिलने के बाद मामले की जांच कराई जाएगी.

Also Read: नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा की डेट फाइनल, पूरे बिहार का दौरा कर कामकाज की जमीनी हकीकत देखेंगे सीएम

Previous article मालीपुर बाजार में मिठाई दुकान पर फायरिंग, दुकानदार बाल-बाल बचे, खोखा बरामद
Next article हाथियों ने घर व फसलों को पहुंचाया नुकसान
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel