[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना पटना में दो बाइक को डंफर ने कुचला, श्रावणी मेले में झूला लगाने जा रहे थे दोनों

पटना में दो बाइक को डंफर ने कुचला, श्रावणी मेले में झूला लगाने जा रहे थे दोनों

0
पटना में दो बाइक को डंफर ने कुचला, श्रावणी मेले में झूला लगाने जा रहे थे दोनों
Muzaffarpur News :

Road Accident: पटना. श्रावणी मेले में झूला लगाने जा रहे दो बाइक सवार को तेज रफ्तार डंफर ने कुचल दिया है. दोनों की मौके पर ही मौत हो गई है. पटना-औरंगाबाद एनएच-139 पर स्थित जलपुरा गांव के पास हुए इस हादसे के बाद डंफर चालक भाग गया. इस हादसे में बिहटा थाने के कंचनपुर निवासी मो. इस्माइल के बेटे 51 वर्षीय अनवर अंसारी और योगेंद्र यादव के बेटे 23 वर्षीय नीतीश कुमार की मौत हो गयी है.

झूला व्यवसाय से जुड़ा था अनवर

बताया जाता है कि कि अनवर झूला व्यवसाय से जुड़ा हुआ था. वह मेला-बाजार में झूला लगाकर अर्थोपार्जन करता था. इसी से वह अपने परिवार का भरण पोषण करता रहा था. वह अपने साथी नीतीश के साथ बाइक से औरंगाबाद के हसपुरा प्रखंड के अमझर स्थित मजार पर सावन महीने में लगनेवाले मेले में झूला लगाने के लिए घर से निकला था. अभी वह पालीगंज थाने के जलपुरा गांव के पास पहुंचा ही था कि महाबलीपुर की और से आ रहे एक तेज रफ्तार डंफर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार अनवर और नीतीश की मौके पर ही मौत हो गई.

Also Read: Darbhanga Metro: कब शुरू होगी दरभंगा समेत चार शहरों में मेट्रो, नवंबर में राइट्स सौंपेगी रिपोर्ट

आमने सामने की हुई टक्कर

थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि झूला व्यवसायी कंचनपुर निवासी अनवर अंसारी और उसके सहयोगी नीतीश कुमार की हसपुरा प्रखंड के अमझर मेला जानेके दौरान जलपुरा गांव के पास डंफर और बाइक में हुए आमने सामने की टक्कर में मौत हो गई है. घटना के बाद सड़क पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई. इससे सड़क पर कुछ देर तक जाम की स्थिति बनी रही. इस बीच सूचना मिलने पर नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल पालीगंज भेज दिया. पोस्टमार्टम कराकर शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel