[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना राजद का एग्जिट पोल 295 प्लस : तेजस्वी

राजद का एग्जिट पोल 295 प्लस : तेजस्वी

0
राजद का एग्जिट पोल 295 प्लस : तेजस्वी

संवाददाता, पटना राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा है कि जीत रही है ‘इंडिया’, जीत रही है जनता. जनता का एग्जिट पोल 295 से अधिक . उन्होंने यह बात अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर साझा की है. इससे पहले उन्होंने इंडिया गठबंधन की हुई बैठक में भाग लिया. यह बैठक दिल्ली में आयोजित की गयी. इस दौरान महागठबंधन के घटक दलों के शीर्ष नेता भी मौजूद रहे. राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि मतदान मैंने कर दिया है. कहा कि नौकरी, बेरोजगारी, महंगाई, गरीबी और मुद्दों से ध्यान भटकाने एवं लोकतंत्र, आरक्षण, संविधान हटाने वालों को अब जनता हटा रही है. उन्होंने यह बात मीडिया से चर्चा के दौरान शनिवार को कही. इंडिया गठबंधन सत्ता में आ रहा : अरुण यादव राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने कहा कि जनता ने इस लोकसभा चुनाव में पूरी तरह केंद्र की मोदी सरकार को खारिज कर दिया है. वहीं केंद्र में नयी सरकार इंडिया गठबंधन की बननी तय हो गयी है.राजद प्रवक्ता ने कहा कि एनडीए के लोग पूरे चुनाव के दौरान जनता का ध्यान मूल मुद्दों से हटाने के लिए तरह-तरह की बातें करते रहे, लेकिन जनता अपने मूल मुद्दों पर डटी रही. बेरोजगारी, महंगाई और गरीबी से त्रस्त मतदाताओं ने वोट की चोट से केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को मुंहतोड़ जवाब दिया है. राजद प्रवक्ता अरुण ने कहा कि जन विरोधी केंद्र की मोदी सरकार के विरुद्ध बिहार की जनता में भारी आक्रोश व्याप्त था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel