[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना बिहार दौरे से पहले लालू यादव के सांसद से मिले अमित शाह, बंद कमरे में किस मुद्दे पर हुई बात

बिहार दौरे से पहले लालू यादव के सांसद से मिले अमित शाह, बंद कमरे में किस मुद्दे पर हुई बात

0
बिहार दौरे से पहले लालू यादव के सांसद से मिले अमित शाह, बंद कमरे में किस मुद्दे पर हुई बात
अमित शाह और सुधाकर सिंह

Amit Shah meets Sudhakar Singh: बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने तैयारी शुरू कर दी है. एनडीए के घटक दल के नेता हर दिन अपनी कमियों को दुरुस्त करने के लिए मेहनत कर रहे हैं. वहीं, महागठबंधन के दोनों प्रमुख दलों में समन्वय की कमी साफ दिखाई दे रही है. चुनावी तैयारियों का जायजा लेने बीजेपी के शीर्ष नेताओं में से एक अमित शाह 29 मार्च को बिहार आ रहे हैं. बिहार आने से ठीक पहले उनसे लालू यादव की पार्टी राजद के सांसद सुधाकर सिंह ने उनसे दिल्ली में मुलाकात की है.

सुधाकर सिंह ने दी मुलाकात की जानकारी

सुधाकर सिंह ने इस मुलाकात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी. उन्होंने X पर पोस्ट में लिखा कि नई दिल्ली स्थित संसद भवन में माननीय केंद्रीय गृह मंत्री से मिलकर बिहार की कानून-व्यवस्था, भ्रष्टाचार के विषय पर विस्तृत चर्चा किया.

इसे भी पढ़ें:31 मार्च तक जमा कर लें यह फॉर्म, नहीं तो चली जाएगी जमीन! जानें क्या है पूरा माजरा

राजद उठा रही सवाल

बिहार में हाल में हुई आपराधिक घटनाओं और बिगड़ती कानून व्यवस्था पर राजद लगातार एनडीए सरकार पर निशाना साध रही है. लालू यादव, तेजस्वी यादव से लेकर बिहार कांग्रेस के नेता बिहार सरकार से सवाल पूछ रहे हैं. तेजस्वी यादव हर दूसरे दिन सोशल मीडिया पर बिहार में हो रही घटनाओं की सूची सोशल मीडिया पर डाल रहे हैं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

अमित शाह से क्या बोले सिंह

सुधाकर सिंह ने गृहमंत्री अमित शाह को बताया कि बिहार में कानून व्यवस्था खराब हो रही है, अपराध बढ़ रहे हैं, और सामाजिक अशांति फैल रही है. उन्होंने भ्रष्टाचार के बारे में भी जानकारी दी और प्रशासनिक तंत्र में पारदर्शिता लाने की जरूरत बताई. बिहार विधानसभा चुनाव में 6 से 7 महीने का वक्त बचा है. ऐसे में प्रमुख विपक्षी पार्टी राजद कानून व्यवस्था के मुद्दे पर एनडीए सरकार को घेरने की कोशिश कर रही है.

इसे भी पढ़ें: पटना से राजगीर की घट जाएगी दूरी, जल्द शुरू होगा राजगीर-करौटा टूरिस्ट वे

Previous article शहर में गर्मी के बढ़ते प्रभाव के बीच बढ़ रहा मच्छरों का प्रकोप
Next article पैक्स चुनाव के पहले दिन 15 उम्मीदवारों ने नामांकन के पर्चे किये दाखिल
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel