[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना ‘भूरा बाल साफ करो’ के नारे से राजद में छिड़ा महासंग्राम, RJD प्रवक्ता ने अशोक महतो को कहा- खखोर लेंगे

‘भूरा बाल साफ करो’ के नारे से राजद में छिड़ा महासंग्राम, RJD प्रवक्ता ने अशोक महतो को कहा- खखोर लेंगे

0
‘भूरा बाल साफ करो’ के नारे से राजद में छिड़ा महासंग्राम, RJD प्रवक्ता ने अशोक महतो को कहा- खखोर लेंगे
अशोक महतो और बंटू सिंह (File)

‘भूरा बाल साफ करो…’ इस नारे ने अब राजद के अंदर ही उठापटक शुरू कर दी है. बिहार में विधानसभा चुनाव के ऐलान का अब इंतजार किया जा रहा है. एकतरफ जहां तेजस्वी यादव राजद को ए टू जेड की पार्टी बताने में लगे हैं तो दूसरी ओर राजद में ‘भूरा बाल साफ करो’ के नारे से महासंग्राम शुरू हो गया है. लोकसभा चुनाव में मुंगेर से राजद की उम्मीदवार रहीं कुमारी अनिता के पति अशोक महतो ने यह नारा कैमरे के सामने खुलकर दिया तो राजद के प्रवक्ता बंटू सिंह बमक गए. उन्होंने अशोक महतो पर खुलकर हमला बोला. जिसके बाद राजद समर्थक भी सोशल मीडिया पर दो खेमे में बंटे नजर आ रहे हैं.

अशोक महतो ने कहा- भूरा बाल को साफ कर देना है

अशोक महतो ने एक यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान कहा- नब्बे के दशक को याद करते हुए सब बहुजन एकजुट होकर 10 प्रतिशत को बाहर फेंक देना है. भूरा बाल को साफ कर देना है. अशोक महतो का यह विवादित बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वहीं इस बयान पर राजद के ही प्रवक्ता ने पलटवार करके अशोक महतो को घेरा है.

ALSO READ: Video: पप्पू यादव और पीएम मोदी ने की सीक्रेट बातचीत! पूर्णिया के मंच पर ऐसे बदला माहौल…

राजद प्रवक्ता बमके, अशोक महतो को कहा- खखोर लेंगे

राजद प्रवक्ता बंटू सिंह का भी एक वीडियो वायरल हो रहा है. बंटू सिंह इस वीडियो में सवाल कर रहे- कमर में किसने रस्सा बंधवाया था? बाल मुंडवाया, थूक चटवाया… क्या-क्या नहीं करवाया. और कहता है भूरा बाल साफ करो. बंटू सिंह ने चेतावनी भी दी. कहा- अगली बार ऐसा किया तो खखोर लेंगे. दरअसल, राजद प्रवक्ता उस प्रकरण का जिक्र कर रहे थे जब IPS अमित लोढ़ा ने उन्हें गिरफ्तार करके जेल भिजवाया था.

दो गुट में बंटे राजद समर्थक, पार्टी आलाकमान को देने लगे अल्टीमेटम

‘भूरा बाल साफ करो…’ नारा देने वाले अशोक महतो को जब बंटू सिंह ने ललकारा तो राजद के समर्थक भी दो गुट में बंटते दिखे. सोशल मीडिया पर सचिन अहीर नाम के एक आरजेडी समर्थक ने लिखा-राजद को रसातल में भेजने का ठेका तेजस्वी यादव के दुलरुआ ने ले रखा है. अगर चौबीस घंटे के अंदर राजद प्रवक्ता (बंटू सिंह) को बर्खास्त नहीं किया तो यही समझा जाएगा कि इसका दिया बयान राजद का आधिकारिक बयान है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel