[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना पटना में रिटायर्ड DSP के बेटे ने की खुदकुशी, नशे की हालत में देसी कट्टे से खुद को किया शूट

पटना में रिटायर्ड DSP के बेटे ने की खुदकुशी, नशे की हालत में देसी कट्टे से खुद को किया शूट

0
पटना में रिटायर्ड DSP के बेटे ने की खुदकुशी, नशे की हालत में देसी कट्टे से खुद को किया शूट
सांकेतिक तस्वीर

Suicide News: पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित कौशल्या अपार्टमेंट में शुक्रवार रात एक दर्दनाक घटना सामने आई. रिटायर्ड डीएसपी अरुण कुमार चौधरी के 40 वर्षीय बेटे नीरज कुमार ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. प्राथमिक जांच में पता चला है कि नीरज नशे की लत से जूझ रहा था और आर्थिक तंगी के कारण परिवार से अक्सर विवाद करता था. शुक्रवार देर रात, नशे की हालत में उसने देसी कट्टे से खुद को शूट कर लिया. पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसकी जांच जारी है.

पत्नी से परेशान होकर की आत्महत्या

घटनास्थल से बरामद सुसाइड नोट में नीरज ने लिखा है- “मैं अपनी पत्नी से परेशान होकर आत्महत्या कर रहा हूं. हम दोनों के बीच झगड़े होते हैं. मैं शराब भी पीता हूं. इसके लिए मैंने एक कट्टा और एक गोली खरीदी है. मेरी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है, यह मेरा खुद का फैसला है.”

पुलिस ने क्या कहा?

कोतवाली थानाध्यक्ष राजन कुमार ने बताया कि नीरज बेरोजगार था और पैसों के लिए परिजनों से आए दिन झगड़े करता था. उसकी पत्नी एक निजी स्कूल में पढ़ाकर परिवार का भरण-पोषण कर रही थी. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए पीएमसीएच भेजा गया है. पुलिस पूरे मामले की गहनता से छानबीन कर रही है.

Also Read: बिहार में राजद नेता की बेरहमी से हत्या, अपराधियों ने ईंट-पत्थर से कूचकर उतारा मौत के घाट

Previous article Bihar Crime: मोतिहारी में शादी से पहले ही पत्नी के प्रेमी का कत्ल, चाकू गोदकर की हत्या, आरोपी फरार
Next article Heavy Rain Alert: 25-26-27-28-29 अप्रैल को भारी बारिश-आंधी-तूफान का खतरा, इन राज्यों में गिरेंगे आसमानी बिजली
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel