[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना 481 पदों पर बहाली जल्द

481 पदों पर बहाली जल्द

0
481 पदों पर बहाली जल्द

संवाददाता, पटना

अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के मंत्री मो. जमा खान की अध्यक्षता में सोमवार को विभागीय समीक्षा बैठक हुई. इसमें विभागीय सचिव मो॰ सौहेल सहित विभाग के क्षेत्रीय पदाधिकारी शामिल हुए. मंत्री ने कहा कि वर्तमान में 13 अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय के संचालन के लिए 481 शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक पदों को स्वीकृति प्रदान की गयी है. इन रिक्त पदों के विरूद्ध संविदा पर नियोजन के लिए दोबारा प्रकाशित विज्ञापन के आलोक में नियुक्ति कार्य प्रक्रियाधीन है. वहीं,बिहार राज्य मदरसा सुदढ़ीकरण योजना अन्तर्गत मदरसा निर्माण की स्थिति की समीक्षा की गयी. जिसमें अधिकारियों ने मंत्री को बताया कि 2018-19 से संचालित इस योजना के तहत मदरसों के भवन, कार्यालय कक्ष, वर्ग, विज्ञान लैब एवं पुस्तकालय आदि का निर्माण कराया जाता है.बिहार राज्य वक्फ योजना अन्तर्गत बहुउद्देशीय भवन निर्माण किया गया है. जहां निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है उन्हें हस्तातंरित कर दिया गया है, साथ ही निर्माणाधीन योजनाओं को शीर्घ पूर्ण करने का निदेश मंत्री ने अधिकारियों को दिया. अल्पसंख्यक छात्र- छात्राओं के लिए विभिन्न जिलों में 50 निर्मित एवं संचालित छात्रावासों में 5358 छात्रों के रहने की व्यवस्था की गयी है. वहीं बैठक में राज्य पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति योजना अन्तर्गत वितरण की भी समीक्षा की गयी.मंत्री ने बताया कि केंद्रीय चयन पर्षद बिहार की सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए शारीरिक दक्षता के लिए मुफ्त आवासीय प्रशिक्षण विभाग द्वारा की जा रही है. न्यायिक सेवा परीक्षा एवं 70वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा के लिए विभाग अभ्यार्थियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है. मंत्री ने कहा कि 2025 में विभिन्न जिलों से 2673 हज यात्रियों के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है, साथ ही उनके टीकाकरण की भी व्यवस्था की गयी है. बैठक में सारण, बक्सर आदि विभिन्न जिलों से वक्फ रजिस्ट्रेशन, वक्फ विकास से संबंधित जांच प्रतिवेदन शीघ्र मुख्यालय भेजने का निदेश दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel