[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना कैंपस : सीयूएसबी के 28 पीजी कोर्स में एडमिशन के लिए 30 अप्रैल तक रजिस्ट्रेशन

कैंपस : सीयूएसबी के 28 पीजी कोर्स में एडमिशन के लिए 30 अप्रैल तक रजिस्ट्रेशन

0
कैंपस : सीयूएसबी के 28 पीजी कोर्स में एडमिशन के लिए 30 अप्रैल तक रजिस्ट्रेशन

संवाददाता, पटना

दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) द्वारा शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए 28 पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गयी है. विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.cusb.ac.in पर अधिसूचना जारी कर दी गयी है. एनटीए द्वारा आयोजित सीयूइटी (कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट) पीजी 2024 का स्कोरकार्ड का इस्तेमाल एडमिशन के दौरान होगा. परीक्षा नियंत्रक डॉ शांतिगोपाल पाइन ने बताया कि विश्वविद्यालय ने उन सभी उम्मीदवारों को मौका दिया है जो सीयूइटी पीजी 2024 में शामिल हुए थे और सीयूएसबी को विकल्प चुना था, वे बिना किसी कटऑफ के काउंसेलिंग और प्रवेश के लिए अपना रजिस्ट्रेशन 30 अप्रैल तक करा सकते हैं.

पहली कटऑफ सूची नौ मई को, 15 जुलाई से शुरू होंगी कक्षाएं

पहली कटऑफ सूची नौ मई को जारी की जायेगी. उम्मीदवार नौ से 13 मई के बीच प्रवेश के लिए शुल्क जमा कर सकते हैं. यदि सीटें खाली रहती हैं तो दूसरी कटऑफ सूची 17 मई को जारी की जायेगी. तीसरी कटऑफ सूची 30 मई को जारी की जायेगी. अगर सीटें खाली रह जाती हैं, तो चौथी और अंतिम कटऑफ सूची सात जून को घोषित की जायेगी. शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए प्रवेशित छात्रों की अंतिम सूची 15 जून को वेबसाइट पर प्रकाशित की जायेगी. पीजी छात्रों की कक्षाएं 15 जुलाई से शुरू होंगी.

सीयूएसबी पोर्टल पर करवा सकते हैं रजिस्ट्रेशन

एकेडेमिक्स उपकुलसचिव कुमार कौशल ने कहा कि इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश पाने के इच्छुक उम्मीदवारों को सीयूएसबी पोर्टल https://cusbcuet.samarth.edu.in/pg/ पर अपना पंजीकरण कराना आवश्यक है. इच्छुक उम्मीदवार सामान्य, ओबीसी, इडब्ल्यूएस के लिए प्रत्येक कार्यक्रम के लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क 500 रुपये और एससी,एसटी,पीडब्ल्यूडी के लिए 200 रुपये का भुगतान करके 30 अप्रैल तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.

————————————-

इन 28 विषयों में ले सकते हैं एडमिशन

एमएससी बायोटेक्नोलॉजी, एमएससी बायोइन्फरमेटिक्स, एमएससी एनवायर्नमेंटल साइंस, एमएससी लाइफ साइंस, एमएससी जियोलॉजी, एमए,एमएससी जियोग्राफी, एमएससी मैथमेटिक्स, एमएससी स्टेटिस्टिक्स, मास्टर इन डेटा साइंस एंड एप्लाइड स्टैटिस्टिक्स, एमएससी कंप्यूटर साइंस, एमएससी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, एमएससी फिजिक्स, एमएससी केमिस्ट्री, एमफार्मा (फार्मास्यूटिक्स), एमफार्मा (फार्माकोलॉजी), एमकॉम, एमए जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन, एमए एमएससी साइकोलॉजी, एमए सोशियोलॉजी, एमए सोशल वर्क, एमए इकोनॉमिक्स, एमए पॉलिटिकल साइंस एंड इंटरनेशनल रिलेशन्स, एमए हिस्ट्री, एमए इंग्लिश, एमए हिंदी, एमएड, एलएलएम एवं एमपी इडी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel