[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना नीट पीजी के कटऑफ में कमी

नीट पीजी के कटऑफ में कमी

0
नीट पीजी के कटऑफ में कमी

संवाददाता, पटना: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने नीट पीजी 2024 के लिए कटऑफ प्रतिशत को कम कर दिया है. एमसीसी ने कहा कि स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा लिये गये निर्णय के अनुसार, नीट पीजी काउंसेलिंग 2024 के लिए पर्सेंटाइल कम कर दिया गया है. सामान्य और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (इडब्ल्यूएस) के उम्मीदवार जो 15 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करते हैं, वे नीट पीजी 2024 काउंसेलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के पात्र होंगे. एससी, एसटी, ओबीसी और पीडब्ल्यूडी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए संशोधित योग्यता 10 प्रतिशत और उससे अधिक निर्धारित की गयी है. यह फैसला स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (एमओएचएफडब्ल्यू) और मेडिकल काउंसेलिंग कमेटी (एनएमसी) के परामर्श से किया गया. यह सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों पर लागू होगा. संशोधित कटऑप आगे के राउंड में लागू होगा. गौरतलब है कि पिछले साल भी सभी श्रेणियों में नीट पीजी क्वालीफाइंग पर्सेंटाइल को घटाकर शून्य कर दिया गया था. 2022 में, सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए कट-ऑफ को 50वें पर्सेंटाइल से घटाकर 35वें पर्सेंटाइल कर दिया गया. अनारक्षित दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए, कट-ऑफ को 45वें पर्सेंटाइल से घटाकर 20वें पर्सेंटाइल कर दिया गया. इस बीच, एससी, एसटी और ओबीसी श्रेणियों (इन श्रेणियों के दिव्यांग उम्मीदवारों सहित) के छात्रों के लिए कट-ऑफ को 40वें पर्सेंटाइल से घटाकर 20वें पर्सेंटाइल कर दिया गया. तीसरे राउंड की आवंटन सूची आज होगी जारी: एमसीससी नीट पीजी काउंसेलिंग राउंड-3 का सीट आवंटन रिजल्ट छह जनवरी को जारी कर देगा. जिन उम्मीदवारों को सीट आवंटित की जायेगी वे छह से 13 जनवरी तक संस्थान को रिपोर्ट कर सकते हैं और एमसीसी द्वारा डेटा साझा करने वाले संस्थानों द्वारा शामिल उम्मीदवारों के डेटा का सत्यापन 14 से 15 जनवरी तक किया जायेगा. तीसरे राउंड के बाद स्ट्रे वैकेंसी राउंड, जो डीजीएचएस के एमसीसी द्वारा आयोजित किये जायेंगे. वे सभी उम्मीदवार जिन्होंने एनबीइ द्वारा आयोजित नीट पीजी में अपनी रैंक के आधार पर अखिल भारतीय कोटा सीटों के लिए अर्हता प्राप्त की है, वे केंद्रीय विश्वविद्यालय की 50% एआइक्यू सीटों के लिए पात्र होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel