[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना नीट परीक्षा को लेकर बापू परीक्षा केंद्र पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस का सख्त पहरा

नीट परीक्षा को लेकर बापू परीक्षा केंद्र पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस का सख्त पहरा

0
नीट परीक्षा को लेकर बापू परीक्षा केंद्र पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस का सख्त पहरा
बापू परीक्षा केंद्र पर पुलिस

पटना से नितिश सिंह की रिपोर्ट
Re-NEET 2026:
नीट परीक्षा को देखते हुए बापू परीक्षा केंद्र और उसके आसपास के इलाके में व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं. सड़क पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती के साथ-साथ महिला पुलिस बल भी मौजूद है ताकि परीक्षार्थियों को किसी तरह की परेशानी न हो.

जाम रोकने के लिए क्रेन और पुलिस बल तैनात

परीक्षा केंद्र के आसपास ट्रैफिक जाम की समस्या न हो, इसके लिए क्रेन की भी व्यवस्था की गई है. वरीय पुलिस अधिकारी स्वयं सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं ताकि परीक्षार्थियों और अभिभावकों को सुगम आवागमन मिल सके.

यातायात व्यवस्था पर लगातार नजर

पटना यातायात पुलिस और स्थानीय पुलिस की टीमें लगातार क्षेत्र में निगरानी बनाए हुए हैं. परीक्षार्थियों और अभिभावकों के सुगम आवागमन को प्राथमिकता दी जा रही है और ट्रैफिक व्यवस्था को नियंत्रित किया जा रहा है.

सीसीटीवी कैमरों से की जा रही मॉनिटरिंग

इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के माध्यम से सभी बड़े परीक्षा केंद्रों के आसपास की यातायात व्यवस्था पर सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जा रही है. हर गतिविधि की पल-पल मॉनिटरिंग की जा रही है ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो.

ट्रैफिक पुलिस की लोगों से अपील

ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और अपने वाहनों को निर्धारित स्थान पर ही पार्क करें, ताकि परीक्षा के दौरान किसी तरह की परेशानी उत्पन्न न हो.

ALSO READ: पटना में अब पानी पीना हुआ महंगा, प्रॉपर्टी टैक्स के आधार पर वसूला जाएगा शुल्क, नगर निगम ने 14 प्रस्तावों पर लगाई मुहर

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel